फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi: सलमान खान की हत्या करने मुंबई गया था लारेंस गैंग का दीपक, हथियारों संग घुस गया था अभिनेता के घर, लेकिन

Sat, 08 Oct 2022 08:56 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Oct 2022 08:56 AM IST
विज्ञापन
Gangster Deepak of Bishnoi gang went to Mumbai to kill Salman Khan
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
लारेंस बिश्नोई-जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का गैंगस्टर फिल्म अभिनेता सलमान की हत्या करने फरवरी माह में मुंबई गया था। उसके साथ महाराष्ट्र के दो बदमाश और थे। वह फिल्म अभिनेता के घर भी गया था। उसके साथ हथियार भी थे। उसे रेकी भी करनी थी और मौका लगते ही सलमान की हत्या करनी थी। मगर उसने सलमान खान के बारे में किसी तरह की मुखबिरी नहीं थी। वह तीन से चार दिन मुंबई में रहा था। दूसरी तरफ आईएसआई-आतंकी संगठन बीकेआई व लारेंस बिश्नोई गिरोह किशोर व दीपक सुरखपुरिया को हर महीने 50 हजार से एक लाख रुपये दे रहे थे। इनको पंजाब पुलिस के मोहाली में इंटेलिजेंस मुख्यालय पर आरपीजी हमले के लिए दस लाख दिए गए थे। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईकेआई आतंकी व पाकिस्तान में बैठे हरविंदर सिंह रिंदा ने नांदेड़, महाराष्ट्र के बिल्डर संजय बियाणी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। 
Gangster Deepak of Bishnoi gang went to Mumbai to kill Salman Khan
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
रंगदारी नहीं देने पर दीपक व किशोर को बिल्डर की हत्या करने के लिए बोला था। ये दोनों फरवरी 2022 में नांदेड़ चले गए थे। इस दौरान इन्हें बिल्डर की मुखबिरी नहीं मिल रही था। ऐसे में दीपक किशोर को नांदेड़ छोड़कर दो बदमाशों के साथ मुंबई चला गया। 

 
Gangster Deepak of Bishnoi gang went to Mumbai to kill Salman Khan
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अगर किशोर की जरूरत पड़ती तो उसे भी मुंबई बुला लिया जाता। सलमान खान की हत्या के लिए दीपक को हथियार पंजाब में दिए गए थे। उसे कई पिस्टल दी गई थीं। अधिकारी ने बताया कि सलमान की हत्या करने के लिए लारेंस बिश्रोई ने तिहाड़ जेल से दीपक को अगस्त-सितंबर महीने में बोला था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gangster Deepak of Bishnoi gang went to Mumbai to kill Salman Khan
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
लारेंस ने मोहाली में रॉकेट लॉचर हमले के बाद ही दीपक को सलमान खान की हत्या करने के लिए कहा था। दीपक और किशोर अन्य ने ही मोहाली में आरपीजी हमले को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
Gangster Deepak of Bishnoi gang went to Mumbai to kill Salman Khan
फाइल फोटो
दो दोनों ही मोटरसाइकिल से मोहाली में इंटेलिजेंस मुख्यालय क पास खाली प्लॉट में गए थे। किशोर और दीपक ने आरजीपी से ग्रेनेड हमला किया था। इसके बाद ये वहां से पंजाब होते हुए फैजाबाद स्थित किशोर के घर गए थे। यहां ये काफी दिन तक छिपे रहे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed