फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-यूपी-गुजरात में हमले की प्लानिंग: आतंकियों से हुई पूछताछ, किया ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन बूनयान का खुलासा

Thu, 24 Jul 2025 10:42 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 24 Jul 2025 10:42 PM IST
सार

इन आतंकियों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में कई बार पाक आर्मी और आईएसआई अधिकारियों से संपर्क किया था। आतंकी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के दो सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये लगातार गोपनीय जानकारियां दे रहे थे। 

विज्ञापन
Four Al-Qaeda terrorists plotting rebellion in India links with ISI
गिरफ्तार आतंकी - फोटो : ANI
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के भीतर विद्रोह कराना आईएसआई और पाकिस्तानी सेना का मकसद था। इसका खुलासा गुजरात एटीएस व अन्य केंद्रीय एजेंसियों ने बुधवार को जिन चार संदिग्धों को पकड़ा है उनसे हुई पूछताछ में हुआ। सोशल मीडिया के जरिये चारों अपने आका से मिले फरमान को अंजाम देने में जुटे थे। इन्हें दिल्ली,यूपी और गुजरात समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी हमले का भी टास्क मिला था, जिसकी साजिश चारों मिलकर रच रहे थे।

 
Four Al-Qaeda terrorists plotting rebellion in India links with ISI
अलकायदा का संदिग्ध - फोटो : संवाद

ऑपरेशन बूनयान के पक्ष में सोशल मीडिया पर बना रहे थे माहौल
गुजरात से अलकायदा के 2, दिल्ली और नोएडा से एक-एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता लगा है कि आतंकियों का ये मोड्यूल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इन्हें खास मकसद से सक्रिया किया गया था। इन्हें सोशल मीडिया के जरिये हिंदुस्तान में विशेष समुदाय के लोगों को कट्टरवाद और धार्मिक आधार पर पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा करना था। इसके लिए आतंकियों का ये मॉड्यूल पाकिस्तानी आर्मी के ऑपरेशन बूनयान उल मर्सूस के पक्ष में सोशल मीडिया पर माहौल भी बना रहा था। 

Four Al-Qaeda terrorists plotting rebellion in India links with ISI
अलकायदा का संदिग्ध - फोटो : संवाद

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान भेजी गोपनीय जानकारी
इन आतंकियों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में कई बार पाक आर्मी और आईएसआई अधिकारियों से संपर्क किया था। आतंकी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के दो सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये लगातार गोपनीय जानकारियां दे रहे थे। इन्हीं सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये इन्हें निर्देश भी मिल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Four Al-Qaeda terrorists plotting rebellion in India links with ISI
अलकायदा का संदिग्ध जीशान - फोटो : संवाद

ऐसे बना रहे थे जेहादी
पकड़े गए आतंकी, ओसामा बिन लादेन और मौलाना असीम उमर उर्फ सना उल हक के जेहादी वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर नौजवानों का ब्रेनवॉश करते थे। पकड़े गए चारों आतंकियों को मोहम्मद फैक लीड कर रहा था। फैक दिल्ली में एक फास्ट फूड चेन में बतौर मैनेजर काम कर रहा था। पढ़ा-लिखा मोहम्मद फैक ने ही बाकी तीनों आतंकियों को अपने साथ जोड़कर मोड्यूल तैयार किया था।

विज्ञापन
Four Al-Qaeda terrorists plotting rebellion in India links with ISI
अलकायदा का संदिग्ध - फोटो : संवाद

आतंकी हमले की हो रही थी प्लानिंग
मोहम्मद फैक सोशल मीडिया अकाउंट पर नौजवानों को जेहाद की तालीम देने का काम कर रहा था। नोएडा से पकड़ा गया आतंकी जीशान अली एक मोबाइल शॉप में काम करता है और बाकी दोनों गुजरात में सिलाई का काम करते हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस, गुजरात एटीएस के संपर्क में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed