फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former BJP Karawal Nagar Mandal president Kuldeep Nainwal drowned in Yamuna river

दिल्ली में BJP नेता की यमुना में डूबने से मौत: मछलियों को दाना खिलाने के दौरान फिसला पैर, देखें हादसे का Video

Sat, 04 Oct 2025 10:29 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 04 Oct 2025 10:29 PM IST
सार


उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में शनिवार सुबह यमुना में डूबने से भाजपा करावल नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कुलदीप नैनवाल (47) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Former BJP Karawal Nagar Mandal president Kuldeep Nainwal drowned in Yamuna river
भाजपा करावल नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में शनिवार सुबह यमुना में डूबने से भाजपा करावल नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कुलदीप नैनवाल (47) के रूप में हुई है। सुबह के समय वह शनि मंदिर में पूजा करने के बाद मछलियों को दाना खिलाने ठोकर नंबर-7 के पास चले गए।

विज्ञापन

पत्थर पर पैर रखते ही फिसल गए
मछलियों को दाना डालने के बाद जैसे ही वह हाथ धोने के लिए आगे बढ़े, इस दौरान एक पत्थर पर पैर रखते ही वह पत्थर के साथ आगे गहरे पानी में फिसल गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। जब लोग उनके पास पहुंचे तब तक वह डूब चुके थे। बाद में मामले की सूचना पुलिस, दमकल विभाग और बोट क्लब को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

2.30 बजे बरामद हुआ शव
दोपहर करीब 2.30 बजे बचाव दल ने कुलदीप नैनवाल का शव यमुना से बरामद कर लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी मोर्चरी भेजा गया। बुराड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर शाम को पुलिस ने परिवार के अनुरोध पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

लेते थे बिजली के बड़े-बड़े ठेके
पुलिस के मुताबिक कुलदीप अपने परिवार के साथ पश्चिमी करावल नगर में रहते थे। इनके परिवार में मां के अलावा पत्नी दीपा नैनवाल और एक बेटी एंजल नैनवाल है। कुलदीप का बिजली के ठेके लेने का काम था। वह बड़ी-बड़ी कोठियों व फॉर्म हाउस में बिजली का काम करवाते थे। पिछले काफी समय कुलदीप भाजपा से जुड़े हुए थे।

धार्मिक प्रवृति के थे कुलदीप
कुलदीप काफी धार्मिक थे। शनिवार सुबह वह सोनिया विहार स्थित शनि मंदिर पूजा के लिए आए थे। यहां से पूजा करने के बाद यह सोनिया विहार, चौहान पट्टी, ठोकर नंबर-7 के पास यमुना नदी के किनारे मछलियों को दाना खिलाने पहुंचे। इस बीच एक पत्थर पर पैर रखते ही वह पत्थर समेत गहरे पानी में गिर गए।

बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा
वहां मौजूद कुलदीप के जानकार रण बहादुर सिंह यादव ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बाद में बचाव दल ने कई घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बाद में दोपहर को उनका शव बरामद कर लिया गया। परिवार के करीबी जयदत्त शर्मा ने बताया कि इनकी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीएम रेखा की नौका यात्रा के दौरान डूबा भाजपा नेता-भारद्वाज
आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि महरौली में जिस जगह यमुना में सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा नौका यात्रा कर रहे थे, उसी दौरान वहां भाजपा का मंडल प्रभारी कुलदीप नैनवाल पानी में डूब गए। सीएम की आगवानी में लगी एनडीआरएफ ने उनको बचाने या खोजने की जहमत नहीं उठाई। सौरभ भारद्वाज ने दो वीडियो भी एक्स पर साझा किया है, जिसमें नौका यात्रा करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ मंत्री प्रवेश वर्मा दिखाई दे रहे हैं। दूसरी वीडियो में ग्रामीण हैं जो भाजपा नेता के डूबने की सूचना पर यमुना किनारे इकट्ठे हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जहां मंत्री प्रवेश वर्मा ने फोटो खींची, वहां महरौली में आदमी की लाश तक नहीं मिली। सीएम का काम सिर्फ वीडियो बनाना ही रह गया है। पूरा दिन रील बनाने वाली सीएम फाइल कब देखती हैं। रोज झाड़ू लगाकर वीडियो बनाया जाता है, मगर दिल्ली में जगह जगह कूड़ा पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed