फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक और खुलासा: श्रद्धा की हड्डियों पर मिले आरी से काटने के निशान, फॉरेंसिक जांच में सामने आई आफताब की बर्बरता

Sat, 26 Nov 2022 04:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 26 Nov 2022 04:17 PM IST
विज्ञापन
Forensic investigation revealed in Shraddha Walker murder case
मृतका श्रद्धा - फोटो : फाइल फोटो

देश को झकझोर देने वाले श्रद्धा हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब ने उसके शव के टुकड़े आरी से किए थे। यह बात फॉरेंसिक जांच में सामने आई है। जांच में श्रद्धा की बॉडी पर आरी से काटने के निशान भी मिले हैं। वहीं, श्रद्धा के पिता के ब्लड सैंपल के डीएनए से टाइल्स पर मिले खून और हड्डियों के नमूने का मिलान हो गया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, जंगल से मिली हड्डियां श्रद्धा की ही हैं।

Forensic investigation revealed in Shraddha Walker murder case
श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : फाइल फोटो

फॉरेंसिक टीम के सूत्रों ने दिल्ली पुलिस को मौखिक रूप से जानकारी दी है, पूरी रिपोर्ट देने में अभी कुछ दिन का वक्त लग सकता है। पुलिस को अब एफएसएल की फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर सागर प्रीत हुड्डा के मुताबिक, श्रद्धा हत्याकांड से जुड़े मामले में डीएनए जांच से जुड़ी सीएफएसएल की रिपोर्ट नहीं मिली है, फिलहाल औपचारिक तौर पर रिपोर्ट मिलने के बाद मामले से जुड़ी सूचना दी जाएगी। 

Forensic investigation revealed in Shraddha Walker murder case
श्रद्धा वालकर हत्याकांड - फोटो : फाइल फोटो

आफताब ने साजिश के तहत श्रद्धा की हत्या की
उधर, आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) से पॉलिग्राफ टेस्ट के दौरान हैरान कर देने वाली जानकारी मिली। रोहिणी एफएसएल के विशेषज्ञों के अनुसार, आफताब ने श्रद्धा की हत्या गुस्से में नहीं, बल्कि साजिश के तहत की है। साथ ही वारदात से पहले बॉलीवुड फिल्म दृश्यम देखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Forensic investigation revealed in Shraddha Walker murder case
श्रद्धा का हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

आफताब ने बताया कि उसे दृश्यम पार्ट-दो का इंतजार था। वह श्रद्धा की हत्या करने के बाद कोई कहानी बनाने की फिराक में था। उसने साजिश के तहत श्रद्धा की हत्या की। हत्या करने के बाद श्रद्धा के दोस्तों, परिजनों से लगातार बात कर ऐसे सबूत बनाता रहा, ताकि बाद में निर्दोष साबित होने में कोई परेशानी न हो। ये बातें आफताब के गुरुवार को पौने नो घंटे तक चले पॉलिग्राफी टेस्ट के दौरान सामने आईं।

विज्ञापन
Forensic investigation revealed in Shraddha Walker murder case
श्रद्धा वॉकर, आफताब - फोटो : सोशल मीडिया

आफताब के मोबाइल व लैपटॉप की जांच 
दिल्ली पुलिस श्रद्धा व आफताब की पुरानी चैट को रिकवर करने में जुटी है। इसके लिए दक्षिण जिले की एक टीम अलग से काम रही है। आरोपी के मोबाइल व लैपटॉप की जांच की जा रही है। अगर पुलिस को पुरानी चैट मिल जाती है तो ये अहम सबूत साबित होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed