बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस में अब तक सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, जंगल में मिली हड्डियां श्रद्धा की ही हैं। श्रद्धा के पिता के ब्लड सैंपल के डीएनए से टाइल्स पर मिले खून और हड्डियों के नमूने का मिलान हो गया है। अभी तक श्रद्धा की हत्या हुई है या नहीं ये अपने आप में बड़ा सवाल था, हालांकि अब फॉरेंसिक जांच में इसका जवाब मिल चुका है कि श्रद्धा की हत्या हो चुकी है। फॉरेंसिक टीम के सूत्रों ने दिल्ली पुलिस को मौखिक रूप से जानकारी दी है, पूरी रिपोर्ट देने में अभी कुछ दिन का वक्त लग सकता है। जांच में श्रद्धा की बॉडी पर आरी से काटने के निशान भी मिले हैं। वहीं, पुलिस को अब एफएसएल की फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है।
Shraddha Murder Case: सबसे बड़ा खुलासा- जंगल मे मिले अवशेष श्रद्धा के ही थे, पिता के DNA से हुआ नमूने का मिलान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 26 Nov 2022 03:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन