फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2017 की वो 17 घटनाएं जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया, भुलाना है मुश्किल

Wed, 27 Dec 2017 10:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Dec 2017 10:53 AM IST
2017 Year Ender: 17 big crime stories of delhi ncr which shook the nation are unforgettable
flashback 2017

बस 5 दिनों में साल 2017 भी बीत जाएगा। फिर शुरू होगा एक और नया साल। हर जाने वाला साल अपनी कुछ खट्टी मी‌ठी यादें छोड़ जाता है। लेकिन कुछ ऐसी यादें होती हैं जिसे कोई कभी याद नहीं करना चाहता। साल 2017 में भी कुछ ऐसी ही घटनाएं सामने आईं जिन्होंने पूरे देश को झकझोर कर ‌रख दिया। अपनी इस स्टोरी में हम आपको 2017 की उ‌न्हीं अपराध जगत की खबरों से एक बार फिर रूबरू करा रहे हैं जिनसे सबक लेना सबक लेना जरूरी है ताक‌ि नए साल में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

2017 Year Ender: 17 big crime stories of delhi ncr which shook the nation are unforgettable
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा

1 प्रद्युम्न हत्याकांड- 8 सितंबर को 7 साल के मासूम की स्कूल में की गई निर्मम हत्या साल की ऐसी बड़ी घटना बन कर उभरी जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल के क्लास 2 में पढ़ने वाले सात साल के प्रद्युम्न की जिस तरह गला रेतकर हत्या की गई और फिर उसमें पहले बस के कंडक्टर और फिर स्कूल के 11वीं के छात्र का नाम सामने आया उससे पूरा देश सकते में आ गया। यह केस हरियाणा पुलिस की लापरवाही से आरुषि हत्याकांड का रुख अख्तियार कर सकता था, हालांकि प्रद्युम्न के परिवार के लगातार दबाव बनाने से यह केस सीबीआई को सौंपा गया जिससे न्याय की उम्मीद बंधी है। 

2017 Year Ender: 17 big crime stories of delhi ncr which shook the nation are unforgettable
Gaur city double murder - फोटो : अमर उजाला

2 गौर सिटी में मां-बेटी की हत्या- प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में हुई मां-बेटी की हत्या की घटना भी इस साल की सबसे बड़ी और दहला देने वाली घटनाओं में से एक रही। इस मामले में 11वीं के छात्र ने अपनी मां का सिर्फ इसलिए कर दिया क्योंकि वह उसे पढ़ाई के लिए काफी डांटती और मारती रहती थी। हत्या वाले दिन भी मां ने उसे मारा पीटा था। वहीं डर की वजह से उसने बहन को भी मार दिया था। इसके बाद वह घर से भाग गया और फिर बनारस में बरामद किया गया। इस वक्त वह बाल सुधार गृह में कैद है। 

विज्ञापन
2017 Year Ender: 17 big crime stories of delhi ncr which shook the nation are unforgettable
राम रहीम के साथ हनीप्रीत (फाइल फोटो)

3 राम-रहीम को 20 साल की सजा- गुरमीत राम रहीम को साध्वियों का रेप करने के आरोप में 20 साल की सजा होना भी इस साल की एक बड़ी उपलब्धि ही कहेंगे। जिस तरह से इतने बड़े रसूख के शख्स को अदालत ने 20 साल की सजा सुना दी उसके बाद एक बार फिर लोगों का विश्वास कानून व्यवस्था में बढ़ा। लोगों को यकीन हुआ कि भारत में गलत काम करने वाले को देर से ही सही लेकिन उसके किए की सजा जरूर मिलेगी। हालांकि राम रहीम और उसकी साथी हनीप्रीत कई महीने तक सुर्खियों में बने रहे लेकिन दोनों की गिरफ्तारी और सजा ने आम लोगों का भरोसा न्याय प्रति मजबूत किया।

2017 Year Ender: 17 big crime stories of delhi ncr which shook the nation are unforgettable
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला

4 बाबा ‌वीरेंद्र देव दीक्षित की सेक्स जेल का खुलासा- वहीं साल के खत्म होते-होते दिल्ली के एक ऐसे अय्याश बाबा की करतूतों का भी खुलासा हुआ जिसने देशभर के उन माता-पिता को हैरान‌ कर दिया जिनकी बेट‌ियां बाबा के आश्रमों में रह रही हैं। हम बात कर रहे हैं बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित की जिसकी 'सेक्स जेल' में लड़कियां आ तो सकती हैं लेकिन निकल नहीं सकती। दिल्ली महिला आयोग द्वारा मारे गए कई छापों में खुलासा हुआ कि यह बाबा अपने आप को भगवान कृष्ण का अवतार मानता है और 16000 रानियां रखने की इच्छा रखता है। इसके आश्रम में लड़कियां इतनी बुरी हालत में रह रही हैं कि जेल भी उससे अच्छी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed