फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर में बवाल के शांत होते ही अब सियासत बुलंद, पांच बड़े बयान

Wed, 05 Dec 2018 04:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 05 Dec 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
five Big Statements about bulandshahr violence
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में गोकशी को लेकर हुई हिंसा के बाद स्थिति अब सामान्य है। इस मामले में पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य अभियुक्त योगेश राज फरार है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस की छह टीमें बनाई गई हैं जो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। वहीं घटना की निंदा चौतरफा हो रही है। साथ ही सियासत भी जारी है। आइए जानते हैं क्या बोले नेता....

 
five Big Statements about bulandshahr violence
राजस्थान चुनाव पर अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेन्स - फोटो : ANI
हिंसा पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यतक्ष अमित शाह ने बयान दिया है।अमित शाह ने इसे एक दुखद घटना बताते हुए कहा कि मामले में एसआईटी का गठन किया गया है और वह जांच कर रही है। इस घटना का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए, एसआईटी के रिपोर्ट पेश करते ही सब कुछ साफ हो जाएगा।
five Big Statements about bulandshahr violence
बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश गिरफ्तार(इनसेट में) - फोटो : अमर उजाला/फेसबुक
‘घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हो सकता है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पथराव किया हो, लेकिन उन्होंने फायरिंग नहीं की। वे वहां हथियार लेकर नहीं गए थे। पुलिस ने वहां खुलेआम फायरिंग की। उनकी ही गोली इंस्पेक्टर को लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।’- सुरेंद्र सिंह, भाजपा विधायक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
five Big Statements about bulandshahr violence
- फोटो : amar ujala
‘बुलंदशहर में ‘अवैध’ गोकशी को लेकर हुई भीड़ हिंसा अमानवीय कृत्य है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। लोग एकजुट और सावधान रहकर देश के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने की कोशिश कर रहे उपद्रवियों को करारा जवाब दें।’- मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय मंत्री
 
विज्ञापन
five Big Statements about bulandshahr violence
मायावती - फोटो : ANI
‘बुलंदशहर हिंसा के दौरान अराजकता, आगजनी, तोड़फोड़ और कोतवाल समेत दो की मौत के लिए यूपी सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं। भाजपा के हर प्रकार का संरक्षण देने का ही परिणाम है कि यूपी में जंगलराज कायम है। दोषियों को सख्त सजा दी जाए।’- मायावती, बसपा सुप्रीमो
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed