फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश से हालत हुई बदहाल तो लोग बोले फर्स्ट नहीं थर्ड क्लास है शहर

Wed, 29 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 29 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
First, people do not speak ill of the condition was rain Third Class City
बारिश से हालत बदहाल - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार सुबह प्री मानसून बारिश के बाद सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया। हाईवे से लेकर सर्विस लेन और मुख्य सड़कों पर पानी भरने से दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। बारिश की वजह से पूरे शहर में ट्रैफिक रेंगता सा दिखा।

First, people do not speak ill of the condition was rain Third Class City
बारिश से हालत बदहाल - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में लोग ऑफिस देर से पहुंचे। इसके बावजूद नगर निगम अधिकारियों ने शहर में कहीं भी जलभराव न होने का दावा किया। वहीं जाम से परेशान शहरवासियों ने कहा कि गुड़गांव फर्स्ट नहीं, थर्ड क्लास सिटी है। दिनभर जगह-जगह वाहन जाम में फंसे रहे। करीब दो घंटे की बारिश से सड़कों पर इतना पानी जमा हो गया कि गाड़ियों का सड़कों पर निकलना दूभर हो गया।

First, people do not speak ill of the condition was rain Third Class City
बारिश से हालत बदहाल - फोटो : अमर उजाला
ऑटो, स्कूटी समेत कई गाड़ियां पानी के कारण बंद हो गईं।  मौसम विभाग के मुताबिक 26 मिलीमीटर बारिश हुई। नए गुड़गांव समेत कई इलाके में 38 एमएम तक बारिश हुई। पानी निकलने के माकूल बंदोबस्त नहीं होने की वजह से कई सेक्टरों के मुख्य द्वार पर ही पानी जमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
First, people do not speak ill of the condition was rain Third Class City
बारिश से हालत बदहाल - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-15, 32 माइल स्टोन रोड, हीरो चौक स्थित एक्सप्र्रेस-वे, सुभाष चौक, पालम विहार में बरसात का पानी भरा रहा। सिग्नेचर टावर के पास अधिक पानी जमा होने के कारण ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा। शहर के मुख्य चौराहे में शुमार इस जगह करीब आधा किलोमीटर तक पानी जमा होने से कई गाड़ियां बंद हुईं।

विज्ञापन
First, people do not speak ill of the condition was rain Third Class City
बारिश से हालत बदहाल - फोटो : अमर उजाला
गर्मी से मिली राहत-लगातार उमस वाली गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश से राहत मिली। मंगलवार को बारिश के बाद करीब पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। वहीं आर्द्रता 46 फीसदी दर्ज की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed