नोएडा के सेक्टर 12 स्थित मेट्रो हार्ट अस्पताल में आज दिन में दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। जिस वक्त यह आग लगी उस वक्त कई मरीजों के दिल का ऑपरेशन चल रहा था। आग लगने से ऐसी अफरा-तफरी मची कि ऑपरेशन के बीच से ही कुछ मरीजों को बाहर निकालना पड़ा। इसके लिए अस्पताल के शीशे तक तोड़ने पड़े, देखें तस्वीरें...
2 of 8
metro hospital fire
- फोटो : अमर उजाला
शहर के सेक्टर 12 स्थित एक निजी अस्पताल के दूसरी मंजिल पर गुरुवार दोपहर भयंकर आग लग गई। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना के बाद अस्पताल का रास्ता ब्लॉक कर दिया गया और ट्रैफिक को दूसरी ओर डायवर्ट कर दिया गया।
3 of 8
metro hospital fire
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे विभाग को सेक्टर 12 स्थित मेट्रो अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। तुरंत आठ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
4 of 8
metro hospital fire
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि आग अस्पताल की इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी है। सिंह ने बताया कि हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
5 of 8
metro hospital fire
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को सेक्टर 11 स्थित मेट्रो अस्पताल के दूसरे भवन में स्थानांतरित किया जा रहा है। इस संबंध में और जानकारी की प्रतीक्षा है।