फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पत्नी की जासूसी का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 11 Mar 2018 11:21 AM IST
कपिल कुमार, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
कपिल कुमार, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 11 Mar 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
film actor Nawazuddin Siddiqui land in controversy for spying on wife
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : bestquotesphotos
मशहूर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बुढ़ाना कस्बे के बाशिंदे नवाजुद्दीन पर अपनी पत्नी की जासूसी कराने का आरोप लगा है। महाराष्ट्र के ठाणे की क्राइम ब्रांच ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही अभिनेता सिद्दकी को भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के जीवन पर बन रही फिल्म ‘ठाकरे’ को लेकर भी नवाजुद्दीन आजकल सुर्खियों में हैं। 
film actor Nawazuddin Siddiqui land in controversy for spying on wife
नवाजुद्दीन
बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ठाणे क्राइम ब्रांच ने गैरकानूनी तरीके से अपनी पत्नी के कॉल डेटा रिकाड्र्स निकलवाने का नोटिस जारी किया है। महाराष्ट्र पुलिस अवैध रूप से कॉल डेटा रिकार्ड में सेंधमारी के खिलाफ गहनता से जांच में जुटी थी, तभी 11 संदिग्ध सामने आए। पुलिस को कई ऐसे सबूत मिले, जिसके आधार पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। 
film actor Nawazuddin Siddiqui land in controversy for spying on wife
जांच में पता चला कि एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी ने पत्नी की जासूसी के लिए प्राइवेट जासूस से संपर्क किया था और फोन का डाटा भी निकलवाया था। क्राइम ब्रांच पकड़े गए लोगों के नाम अभी उजागर नहीं कर रही है। पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से कॉल डेटा रिकार्ड निकलवाने के आरोप में पूछताछ के लिए सिद्दीकी को नोटिस जारी किया है, मगर वह ठाणे पुलिस के पास नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
film actor Nawazuddin Siddiqui land in controversy for spying on wife
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
एक बार फिर विवादों के घेरे में आए मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना के मूल निवासी नवाजुद्दीन सिद्दकी ने विपरीत परिस्थितियों में मुंबई तक का सफर तय किया है। गैंग्स ऑफ वासेपुर से लाइमलाइट में आए नवाजुद्दीन ने किक, बदलापुर, रईस, मॉम, बंदूकबाज, बजरंगी भाईजान, हरामखोर, द माउंटमैन मांझी आदि फिल्मों से अभिनय की धाक जमाई। सिद्दीकी के पारिवारिक नजदीकी सूत्रों के मुताबिक उनकी मौजूदा पत्नी अंजलि पांडेय उर्फ आलिया हैं। 
विज्ञापन
film actor Nawazuddin Siddiqui land in controversy for spying on wife
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
भोपाल के जबलपुर की रहने वाली अंजलि से उनकी दूसरी शादी हुई है। वर्ष 2015 में पिता नवाबुद्दीन के इंतकाल पर नवाजुद्दीन के साथ उनकी पत्नी अंजलि बुढ़ाना आई थीं। खेतीबाड़ी से जुड़े परिवार से नवाज का लगातार संपर्क रहता है। हाल ही में उन्होंने अपनी भाभी शबा सिद्दीकी को बुढ़ाना सीट से विधानसभा का चुनाव लड़वाया था। आखिर क्यों और किस वजह से नवाज ने पत्नी की कॉल डेटा रिकार्ड निकलवाया है, यह अभी रहस्य बना हुआ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed