फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया जैसी दरिंदगी: महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, प्राइवेट पार्ट में डाला वाइपर का पाइप...तोड़ दी गर्दन

Thu, 10 Nov 2022 09:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Nov 2022 09:37 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered after sexual harassment in Ballabhgarh of Faridabad, wiper pipe inserted in private part
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के निर्भया कांड जैसा ही एक मामला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के सेक्टर-7ए में सामने आया है। पुलिस ने सेक्टर-7ए स्थित गुरुद्वारे के पीछे बंद गली के पार्क से 34 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला से पहले दुष्कर्म किया गया, फिर प्राइवेट पार्ट में वाइपर का पाइप डाल दिया। महिला की गर्दन भी टूटी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए बीके नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। क्राइम ब्रांच और पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-7ए स्थित गुरुद्वारे के पीछे बंद गली के साथ बने पार्क में एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही डीसीपी बल्लभगढ़ कुशाल सिंह, एसीपी सिटी बल्लभगढ़ मुनीश सहगल, थाना प्रबंधक सेक्टर-8 व चौकी प्रभारी व क्राइम ब्रांच की टीम और एफएसएल टीम ने मौका मुआयना किया।
Woman murdered after sexual harassment in Ballabhgarh of Faridabad, wiper pipe inserted in private part
Woman murdered after rape - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के दाहिने हाथ पर आरएम स्टार व दोनों कलाइयों पर ओम गुदा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद हत्या की गई। शव अर्धनग्न अवस्था में था। गर्दन भी पूरी तरह से टूटी हुई थी। 


 
Woman murdered after sexual harassment in Ballabhgarh of Faridabad, wiper pipe inserted in private part
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
प्राइवेट पार्ट में वाइपर का पाइप डाला हुआ था। बताया जा रहा है शव करीब दो से तीन दिन पुराना है। क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman murdered after sexual harassment in Ballabhgarh of Faridabad, wiper pipe inserted in private part
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
दो दिन तक पार्क में पड़ा रहा शव, लोगों को भनक तक नहीं लगी
सेक्टर-7ए स्थित गुरुद्वारे के पीछे 34 वर्षीय अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। घटना स्थल के सामने आवासीय क्षेत्र व एक किलोमीटर की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद दो दिन तक आसपास के लोगों व पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

 
विज्ञापन
Woman murdered after sexual harassment in Ballabhgarh of Faridabad, wiper pipe inserted in private part
Faridabad police - फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 7ए पुलिस ने सेक्टर-7ए स्थित गुरुद्वारे के पीछे बंद गली के पार्क से महिला का शव बरामद किया है। घटनास्थल पर पुलिस को शव को घसीटने के निशान भी मिले। शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से फोटो लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा महिला को देखने से लगता है कि वह मजदूर तबके की थी और शव दो दिन पुराना है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed