फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई को दी ऐसी मौत: सात बार किया सीने पर वार, घर से ले गया था साग काटने वाला चाकू, बस इतनी-सी थी वजह

Mon, 07 Nov 2022 06:21 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 07 Nov 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
Brother arrested for killing brother in Faridabad s Anangpur
फरीदाबाद के सूरजकुंड में भाई ने भाई की हत्या की - फोटो : सोशल मीडिया

फरीदाबाद के गांव अनंगपुर में रास्ते के विवाद में तीन नवंबर को एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर चचेरे भाई को चाकू घोंपकर मार डाला था। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है। हत्या मामले में सूरजकुंड थाना पुलिस ने आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसमें आरोपी अपने चचेरे भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रहा है। आरोपी ने करीब सात बार चाकू घोंपकर भाई को मार डाला।

Brother arrested for killing brother in Faridabad s Anangpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राजीव कुंडु ने बताया आरोपी की पहचान गांव अनंगपुर निवासी अंकित के रूप में हुई है। टीम ने आरोपी को प्रहलादपुर रोड शराब ठेके के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चचेरे भाई गौरव को रास्ते के विवाद के चलते मार दिया था।

Brother arrested for killing brother in Faridabad s Anangpur
मृतक गौरव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में सामने आया आरोपी गांव में पुराने घर में रहता है, जबकि मृतक व अन्य भाई गांव के बाहर मकान बनाकर रहने लगे थे। आरोपी व मृतक का रास्ते को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। घटना के दिन खाना बनाने को लेकर विवाद गहरा गया। रात भर मृतक के छोटे भाई व आरोपी के बीच गाली गलौच होती रही। सुबह आरोपी ने आपने साथी से साथ मिलकर चचेरे भाई गौरव की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को बताया वह घर से साग काटने वाला चाकू लेकर आया था, उसी से हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से वारदात में प्रयोग चाकू, मोटरसाइकिल बरामद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brother arrested for killing brother in Faridabad s Anangpur
फरीदाबाद पुलिस, faridabad police - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि गांव अनंगपुर टोंडा मोहल्ला निवासी सोनू (मृतक का भाई) ने पुलिस को बताया था कि गांव के मियकानी मोहल्ले में उसका और चाचा सुभाष का मकान है। बीते सोमवार को सोनू अपने मकान के पास सब्जी बना रहा था। इसी दौरान उसका चचेरा भाई अंकित भी वहां आ गया। अंकित ने सोनू को सब्जी बनाने से मना किया और गाली-गलौच करने लगा। बहस बढ़ती देख सोनू ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली थी। पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला शांत कर दिया था। दो नवंबर बुधवार देर रात को करीब दो बजे अंकित ने सोनू को फोन पर गाली दी और घर से बाहर बुलाने लगा। किसी तरह रात को मामला शांत हुआ था।

विज्ञापन
Brother arrested for killing brother in Faridabad s Anangpur
हरियाणा पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

तीन नवंबर गुरुवार सुबह सोनू का बड़ा भाई गौरव ऑटो लेकर गांव अनंगपुर के स्टैंड पर सवारी के इंतजार में खड़ा था। यहां अंकित अपने साथ एक युवक को बाइक पर बिठाकर आ धमका। तीन-चार युवक पहले से ही वहां मौजूद थे। आरोप है अंकित ने चाकू सीधा गौरव के सीने में घोंप दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed