{"_id":"60558c508ebc3ed4be2dc419","slug":"owner-killing-faridabad-murder-komal-was-suspected-of-untoward-even-before-the-incident-komal-friend-messaged-sagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद ऑनर किलिंग: कोमल को था अनहोनी का अंदेशा, पति सागर को आया था इस शख्स का मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद ऑनर किलिंग: कोमल को था अनहोनी का अंदेशा, पति सागर को आया था इस शख्स का मैसेज
Sat, 20 Mar 2021 11:16 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
komal murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ थाना इलाके की सेक्टर-2 निवासी युवती ने अपनी मर्जी से शादी की तो पुलिसकर्मी चाचा और पिता को ये बात सहन नहीं हुई। रीति रिवाज के साथ शादी करने की बात कहकर बेटी को घर बुलाया। शादी की तारीख आने से पहले ही झूठी आन की खातिर युवती की हत्या कर दी गई।
कोमल और उसका पति सागर
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने चुपचाप बेटी का अंतिम संस्कार भी कर दिया। पति सागर का आरोप है कि पत्नी कोमल के पिता और चाचा ने बेटी की हत्या को अंजाम दिया है। मृतका का पिता सोहनपाल बल्लभगढ़ जीआरपी चौकी प्रभारी के पद पर तैनात हैं। वहीं, चाचा शिवकुमार ओल्ड फरीदाबाद थाने में सिपाही है।
कोमल और उसका पिता
- फोटो : अमर उजाला
आठ फरवरी को शादी करने के बाद सुरक्षा के लिए सागर और कोमल ने अदालत में अर्जी भी लगाई थी। अदालत के आदेश पर उन्हें ग्यारह फरवरी तक के लिए पुलिस सुरक्षा मिल गई कोमल के परिजनों ने रीति रिवाज से शादी कराने की बात की तो लगा सब कुछ ठीक हो जाएगा। 19 फरवरी को कोमल के घर पर सागर व कोमल की सगाई कर दी गई। इसके बाद 15 मार्च को दोनों की शादी होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी एएसआई
- फोटो : अमर उजाला
सागर का आरोप है कि शादी के दिन करीब आने पर कोमल के पिता सोहनपाल ने कहा कि उनके रिश्तेदार की मौत हो गई है, इसलिए कुछ दिन के लिए शादी की तारीख आगे बढ़ानी होगी। वहीं 18 मार्च सुबह छह बजे कोमल की सहेली ने सागर को एक मैसेज किया। इसमें लिखा था कि कोमल ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
कोमल का पति सागर
- फोटो : अमर उजाला
मैसेज मिलने के बाद सागर परिजनों संग सेक्टर दो स्थित कोमल के घर पंहुचा। यहां पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि कोमल को हार्ट अटैक हुआ और उसकी मौत हो गई। कोमल के परिजनों ने पृथला के नेहराला गांव में जाकर उसका अतिम संस्कार कर दिया।