धनतेरस पर बाजार में खरीदारों की भीड़ दिखी। कारोबारियों ने धनतेरस के पहले दिन करीब 350 करोड़ के कारोबार होने की बात कही है। शनिवार को लोगों ने आभूषण, सोने-चांदी के सिक्के व मूर्तियां, इलेक्ट्रॉनिक सामान, गिफ्ट आइटम, बर्तन, मोबाइल, बाइक, कार, स्कूटी से लेकर घरेलू साज-सज्जा के सामानों की जमकर खरीदारी की। व्यापारियों के मुताबिक फरीदाबाद में पिछले वर्ष धनतेरस पर खरीदारी आंकड़ा 100 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाया था।
2 of 7
बर्तन की दुकान पर ग्राहकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह से ही एनआईटी एक, पांच, सेक्टर 15, ओल्ड फरीदाबाद और शहर के अन्य बाजारों में लोगों की भीड़ दिखी। दुकानदारों ने सुबह 8 बजे ही दुकानें खोल दी थीं। दोपहर तक बाजारों में भीड़ बढ़ गई। वहीं शाम तक कई प्रमुख बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। इस दौरान महिलाओं से लेकर बच्चे, बड़े और बुजुर्गों ने जमकर खरीदारी की। बाजारों में देर रात तक लोगों की भीड़ रही। लोग अपनी सुविधा अनुसार सामान खरीदते हुए नजर आए।
3 of 7
कार शोरूम में गाड़ी देखते हुए ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
कार और स्कूटी की हुई खूब बिक्री
नेक्सा कार शोरूम के संचालक गौरव बजाज ने बताया कि लोगों ने एक महीने पहले से ही बुकिंग शुरू कर दी थी। इस वर्ष बीते साल की तुलना में बेहतर कारोबार हुआ। देर रात तक शोरूम संचालक गाड़ियों की तैयार कराकर डिलीवरी में जुटे रहे। शनिवार और रविवार की डिलीवरी के लिए करीब 1000 हजार गाड़ियों की बुकिंग की गई है, शनिवार को 500 से ज्यादा गाड़ियों की डिलवरी हुई। वहीं, एनआईटी पांच स्थित स्कूटी शोरूम संचालक विकास गर्ग ने बताया कि इस वर्ष लोगों ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को ज्यादा पसंद किया। शनिवार को करीब 800 स्कूटी की खरीदारी हुई। स्कूटी की कीमत 45 हजार से शुरु है। एजेंसियों के अनुसार करीब 100 करोड़ के वाहन ही बिके।
4 of 7
बर्तन की दुकान पर मौजूद महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
बर्तनों की जमकर खरीदारी
शनिवार को बर्तनों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। लोगों ने डिनर सेट, कप सेट, बाउल आदि की खरीदारी की तो कुछ लोगों ने गिलास, कटोरी, चम्मच, फ्रूट बास्केट, बर्तन स्टैंड, तांबे का मग, लोटा आदि की खरीदारी की। दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों के बाहर डिस्प्ले लगाया हुआ था। दुकानदारों ने कहा कि रविवार को भी बेहतर व्यापार की उम्मीद है। बर्तनों की खरीदारी करने पहुंची उषा ने बताया कि धनतेरस पर बर्तन या आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है, इससे घर में सुख समृद्धि आती है, लोग इस दिन झाड़ू भी खरीदते हैं।
5 of 7
सोने-चांदी की दुकान पर ग्राहकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सोने-चांदी के सिक्के और मूर्तियों की रही मांग
एनआईटी एक स्थित कपूर ज्वेलर्स के संचालक रवि कपूर ने बताया कि इस वर्ष सोने-चांदी के सिक्के और लक्ष्मी गणेश मूर्ति खरीदने वालों की तादाद अच्छी खासी रही। चांदी की एक मूर्ति की कीमत 2500 से शुरू है। वहीं चांदी का सिक्का 870 रुपये (10 ग्राम) और सोने का सिक्का 22800 रुपये (4 ग्राम) में उपलब्ध है। दुकानदारों के अनुसार 50 करोड़ के सोने-चांदी गहनों की खरीदारी की गई।