फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छल्ली होता जिस्म: लत ऐसी कि 22 का इंजेक्शन 300 में लेते थे नशेड़ी, बिहार से कोरियर होकर आता था दिल्ली-एनसीआर

Fri, 21 Oct 2022 04:33 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 21 Oct 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
Smugglers used to get drug injections from Bihar through courier three arrested
नशे का इंजेक्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

क्राइम ब्रांच सेक्टर बॉर्डर ने नशा तस्करी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक युवक डी फार्मा किया हुआ है। आरोपी कोरियर के जरिए बिहार से इंजेक्शन मंगाते थे। आरोपियों से 3092 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। 22 रुपये का इंजेक्शन 300 रुपये में बेच रहे थे।

Smugglers used to get drug injections from Bihar through courier three arrested
नशे का इंजेक्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया आरोपियों में रोहित, मनोज उर्फ सादाब और अजय के नाम शामिल हैं। आरोपी रोहित फरीदाबाद के गांव बडौली, आरोपी मनोज पंजाब के मोहाली और अजय बिहार के चंपारण का रहने वाला है। टीम ने सबसे पहले रोहित को नशीले इंजेक्शन के साथ बीपीटीपी इलाके से गिरफ्तार किया और फिर स्कूटी में रखे बुप्रेनो 1600 इंजेक्शन बरामद किए थे। आरोपी के पास इन्हें बेचने या भंडारण करने का कोई लाइसेंस नहीं था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत से छह दिन की रिमांड पर लिया गया। उससे पूछताछ के बाद दूसरे साथियों को गिरफ्तार किया गया।

Smugglers used to get drug injections from Bihar through courier three arrested
इंजेक्शन - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल एसोसिएशन ग्रुप से हुआ था सभी का संपर्क
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी रोहित ने डी-फार्मा का कोर्स कर रखा है। वह मेडिकल स्टोर पर काम करता था। आरोपियों का एक दूसरे से संपर्क व्हाट्सएप के एक मेडिकल एसोसिएशन ग्रुप के जरिए हुआ था। आरोपी रोहित ने मोहाली निवासी मनोज से इंजेक्शन के लिए संपर्क किया। मनोज कोरियर के जरिए बिहार से आरोपी अजय से इंजेक्शन मंगवाता था। आरोपियों को पता था कि दिल्ली एनसीआर में नशीले इंजेक्शन की खपत काफी ज्यादा है। दोनों मिलकर फरीदाबाद में रोहित को इंजेक्शन सप्लाई करते थे। वह इन्हें महंगे दामों पर आगे बेचता था। किसी को शक ना हो इसके लिए आरोपी कोरियर का इस्तेमाल करते थे। कोरियर लाने वाले को पता ही नहीं होता था कि वह जाने अनजाने नशा सप्लाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Smugglers used to get drug injections from Bihar through courier three arrested
इंजेक्शन लगाते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

लत ऐसी कि 22 का इंजेक्शन 300 में लेते थे नशेड़ी
नशे के अवैध कारोबार में मोटे-मुनाफे के कारण ही पढ़े लिखे युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। डीफार्मा करने के बाद भी आरोपी रोहित ने मेडिकल स्टोर से साफ सुथरी कमाई की बजाय अवैध धंधे को चुना। दरअसल नशे की लत में पड़े नशेड़ियों में इस इंजेक्शन की मांग इतनी ज्यादा है कि रोहित बिहार निवासी अजय से एक इंजेक्शन मात्र 22 रुपये कीमत में खरीदकर यहां 300 रुपये में बेच रहा था। रिमांड के दौरान मनोज की निशानदेही पर आरोपी मनोज को पंचकूला से गिरफ्तार कर कब्जे से 1492 इंजेक्शन बरामद किए गए। मनोज ने बताया वह चंडीगढ़ में नशा सप्लाई करता है और रोहित के लिए फरीदाबाद में इंजेक्शन भेजता है। 

विज्ञापन
Smugglers used to get drug injections from Bihar through courier three arrested
ड्रग्स - फोटो : amar ujala

दिल्ली-एनसीआर से लेकर चंडीगढ़ तक होती थी सप्लाई
मनोज की निशानदेही पर अजय को बिहार से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अजय ने बताया उसका बिहार में मेडिकल स्टोर है। ज्यादा कमाई के लिए इंजेक्शन दिल्ली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ एरिया में सप्लाई करता था। पूछताछ के बाद सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed