फरीदाबाद में निकिता तोमर हत्याकांड में 12 मिनट में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। फास्ट ट्रैक कोर्ट में आरोपी तौसीफ, रेहान व अजहरुद्दीन को शाम सवा चार बजे पेश किया गया। बुधवार को सुने जाने वाले सभी मामलों में यह आखिरी केस था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
2 of 5
निकिता हत्याकांड की चार्जशीट फाइल करने फरीदाबाद कोर्ट पहुंची एसआईटी
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले आरोपियों को देशी पिस्तौल उपलब्ध कराने वाले अजहरुदीन को बरी कर दिया गया। साथ ही उससे सीआरपीसी की धारा 346 के तहत बेल बॉन्ड भरवाया गया। मामले में बरी होने के बावजूद यदि अभियोजन पक्ष की तरफ से उच्च न्यायालय में अपील होती है तो अजहरुदीन को भी मौजूद रहना होगा। इसके बाद तौसीफ को धारा 302, 366, 511,34, 120 बी व आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया गया साथ ही रेहान को आर्म्स एक्ट के अलावा सभी मामलों में दोषी बनाया गया। इस पूरे प्रकरण में मात्र 12 मिनट का ही वक्त लगा।
3 of 5
nikita murder case
- फोटो : अमर उजाला
भारी पुलिस बल को देखकर अजहरुदीन को आया मिर्गी का दौरा
सुरक्षा की दृष्टि से बुधवार को अदालत में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था। इसमें पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ भी तैनात थी। इतनी पुलिस को देखकर अजहरुदीन घबरा गया और उसे अदालत में ही मिर्गी का दौरा पड़ गया। जिससे वह करीब तीन से चार मिनट बेहोश रहा। पुलिस कर्मियों ने उसे पानी के छींटे मारकर संभाल लिया और होश में आने के बाद एक बेंच पर बिठा दिया। कोर्ट रूम के बाहर जमा मीडिया कर्मियों ने भी अदालत की कार्रवाई देखने के लिए काफी कोशिश की लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें कोर्ट रूम में नही जाने दिया। भारी भीड़ को देखकर दोनों दोषियों को पिछले रास्ते की सीढ़ियों से भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट से बाहर ले जाया गया।
4 of 5
निकिता के पिता
- फोटो : एएनआई
अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना की अदालत इस मामले की सजा पर 26 मार्च को फैसला सुनाएगी। कोर्ट ने तौसीफ और रेहान को हत्या, अपहरण, आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य धाराओं में दोषी करार दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट में लगातार 3 महीने 22 दिन तक सुनवाई चली। निकिता के पिता मूलचंद तोमर ने फैसले का स्वागत करते हुए दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है।
5 of 5
निकिता के परिजनों से मिलती हुई कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
बीकॉम की छात्रा निकिता 26 अक्तूबर 2020 की शाम पौने 4 बजे अग्रवाल कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकल रही थी। तभी कार सवार तौसीफ और रेहान ने अपहरण करने की कोशिश की। जब निकिता ने विरोध जताया तो तौसीफ ने उसे गोली मार दी। तौसीफ निकिता पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी।