फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आन के लिए बेटी का कत्ल : हत्या के बाद खुद को ड्यूटी पर दिखाना चाहता था एसआई सोहनपाल, किया था ये काम

Mon, 22 Mar 2021 09:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 22 Mar 2021 09:48 AM IST
विज्ञापन
Faridabad honor killing sub inspector sohanpal wanted to show himself on duty so he left his mobile in police station
faridabad murder case - फोटो : अमर उजाला

बल्लभगढ़ में आन के लिए लिए 27 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में आरोपी सब इंस्पेक्टर सोहनपाल व सिपाही शिवकुमार को पुलिस ने रिमांड के बाद रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बल्लभगढ़ जीआरपी चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों का दावा है कि वारदात के समय चौकी प्रभारी सोहनपाल ने खुद को ड्यूटी पर दर्शाने की पूरी तैयारी कर रखी थी।

Faridabad honor killing sub inspector sohanpal wanted to show himself on duty so he left his mobile in police station
पुलिस ने आरोपियों को किया कोर्ट में पेश - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अपनी चार्जशीट व पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच के लिए सभी से पूछताछ में जुट गई है। इधर विभाग ने दोनों को निलंबित कर दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने शव को ले जाने में इस्तेमाल की गई आरोपियों से कार, युवती का मोबाइल और गांव सहराला से कोमल की अस्थियां बरामद कर ली हैं। उनकी फॉरेंसिक व डीएनए जांच की जाएगी। बल्लभगढ़ जीआरपी चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों के मुताबिक सब इंस्पेक्टर सोहनपाल ने खुद को चौकी में दिखाने के लिए अपना मोबाइल चौकी में ही छोड़ दिया था।

Faridabad honor killing sub inspector sohanpal wanted to show himself on duty so he left his mobile in police station
आरोपी एएसआई - फोटो : अमर उजाला

17 मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे वह चौकी में आया था। यहां सबइंपेक्टर विश्वास कुमार व एएसआई बिजेंद्र के साथ एक अन्य पुलिस कर्मी रात ग्यारह बजकर 18 मिनट पर आगरा की तरफ जा रही दक्षिण एक्सप्रेस में सवार होकर चेकिंग के लिए गए। वहां से तीनों सुबह सात बजे वापिस आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Faridabad honor killing sub inspector sohanpal wanted to show himself on duty so he left his mobile in police station
komal murder case - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के मुताबिक चौकी में रखा जाने वाला रोजनामचे बल्लभगढ़ चौकी से ओल्ड फ़रीदाबाद रेलवे स्टेशन थाने में लाया गया और उसमें कुछ छेड़छाड़ की गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पड़ोस के लोगों के मुताबिक सुबह सात बजे परिवार के लोग कोमल के शव को लेकर सहराला के लिए निकल गए थे। उस समय सोहनपाल भी मौजूद था। 

विज्ञापन
Faridabad honor killing sub inspector sohanpal wanted to show himself on duty so he left his mobile in police station
कोमल और उसका पति सागर - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि सेक्टर-2 निवासी कोमल ने आठ फरवरी को परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर मुकेश कालोनी निवासी सागर यादव से प्रेम विवाह कर लिया था। कोमल के इस विवाह से उसके परिजन खुश नही थे। कोमल के पिता सोहनपाल जीआरपी चौकी प्रभारी हैं। जबकि चाचा शिवकुमार सिपाही है। थाना शहर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर दोनों को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed