{"_id":"60712ab80a24021d8176bce0","slug":"manoj-bhati-murder-case-faridabad-big-revealing-of-gangster-manoj-mangaria","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मनोज भाटी हत्याकांड: गैंगस्टर मांगरिया का चौंकाने वाला खुलासा, सच जानकर पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज भाटी हत्याकांड: गैंगस्टर मांगरिया का चौंकाने वाला खुलासा, सच जानकर पुलिस भी हैरान
Sat, 10 Apr 2021 10:11 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
मनोज भाटी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के गांव अमीपुर निवासी मनोज भाटी की हत्या उसके एक बयान के कारण हुई थी। गैंगस्टर मनोज मांगरिया ने पुलिस रिमांड के दौरान मनोज भाटी की हत्या का कारण बताया है। मांगरिया ने कहा कि भाटी उसकी हत्या करने की साजिश रच रहा था। इसके लिए वह अन्य बदमाशों से संपर्क साध रहा था।
मनोज
- फोटो : अमर उजाला।
मांगरिया का दावा है कि भाटी ने एक शादी समारोह में खुलेआम कहा था कि मांगरिया का टाइम अब खत्म अब सिर्फ एक ही मनोज रहेगा। दो लाख के इनामी बदमाश मनोज मांगरिया ने क्राइम ब्रांच को मनोज भाटी की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने पुलिस से कहा कि भाटी फरीदाबाद व नोएडा के बदमाशों को साथ लेकर उसकी हत्या की साजिश रच रहा था।
मनोज।
- फोटो : अमर उजाला।
मांगरिया ने क्राइम ब्रांच को बताया कि उसे अपने गुर्गों से पता लगा कि मनोज भाटी गांव खेड़ी निवासी टेकचंद, मांगर निवासी लाला, तिगांव निवासी कमल, मोइयापुर नोएडा निवासी रवि और बडपुरा नोएडा निवासी नितिन से संपर्क बढ़ा रहा है। उसे यह भी पता लगा कि एक शादी समारोह में उसकी हत्या की योजना बनाई गई जिसमें भाटी ने कहा कि अब केवल एक मनोज रहेगा, मांगरिया का समय पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोज भाटी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
मांगरिया इस बात से लगातार परेशान था। उसे लगने लगा कि सभी जल्दी ही उसके खिलाफ कुछ बड़ा करने वाले हैं। इसके बाद मांगरिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर मनोज भाटी की हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी। मौका मिलते ही उसने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। फरीदाबाद से भागने के बाद वह अपने साथी पलवल निवासी नितिन उर्फ लंबू के साथ नोएडा व उसके आसपास के इलाकों में सुंदर भाटी गैंग की सहायता से फरारी काटने लगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच सूत्रों का कहना है कि अभी जांच की शुरुआत हुई है। मांगरिया की कही बातें सच हैं या वह पुलिस को गुमराह कर रहा है इसकी जांच की जाएगी। मृतक के परिजनों का कहना है कि मांगरिया की हत्या तीन एकड़ जमीन के झगड़े को लेकर हुई है। पुलिस इसके बारे में भी जांच कर रही है। पुलिस ने मांगरिया को पांच दिन के रिमांड पर ले रखा है। इस मामले में अभी और लोगों की भी गिरफ्तारी बाकी है।