फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरीदाबाद : पहले होटल में बुलाकर बनाए अंतरंग संबंध, फिर तस्वीरें दिखा तीन लाख के लिए करने लगी ब्लैकमेल, युवती गिरफ्तार

Fri, 09 Apr 2021 03:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 09 Apr 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
faridabad girl honey traps businessman by his illicit photos then ask him 3 lakh rupees blackmails him now she arrested
हनी ट्रैप - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद के तिगांव निवासी एक व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर 24 वर्षीय युवती ने तीन लाख रुपये मांगे। व्यापारी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने एक टीम का गठन कर आरोपी युवती को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि युवती के साथ और भी कई लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के सामने पूरा मामला आया तो वह भी हैरान रह गई, पढ़ें पूरी खबर...

faridabad girl honey traps businessman by his illicit photos then ask him 3 lakh rupees blackmails him now she arrested
honey trap - फोटो : अमर उजाला

क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवती तिगांव क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग व्यापारी को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर तीन लाख रुपये मांग कर रही थी। युवती व्यापारी से एक लाख रुपये वसूल चुकी थी। बाकी रुपयों के लिए वह उन पर लगातार दबाव बना रही थी। युवती की हरकतों से परेशान होकर व्यापारी ने मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच से की। इस पर क्राइम ब्रांच ने व्यापारी को पचास हजार रुपये की एक गड्डी दी और एक टीम का गठन किया।

faridabad girl honey traps businessman by his illicit photos then ask him 3 lakh rupees blackmails him now she arrested
हनी ट्रैप - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार सुबह युवती ने व्यापारी को रुपयों के लिए फोन किया। व्यापारी व क्राइम ब्रांच की टीम युवती के बताए हुए स्थान पर पहुंचे। व्यापारी से पैसे लेने के बाद जैसे ही युवती चलने लगी, टीम में शामिल महिला सिपाही ने उसे काबू कर लिया। युवती के पास से 50 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
faridabad girl honey traps businessman by his illicit photos then ask him 3 lakh rupees blackmails him now she arrested
- फोटो : social media

पूछताछ में सामने आया कि युवती का एक पूरा गिरोह है जो लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करता है। हनीट्रैप के जरिये मिला पैसा सभी में बांट लिया जाता है। युवती ने और भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। क्राइम ब्रांच अब युवती के साथियों की तलाश में जुट गई है। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी आईडी भी बनवा रखी है।

विज्ञापन
faridabad girl honey traps businessman by his illicit photos then ask him 3 lakh rupees blackmails him now she arrested
HONEY TRAP

युवती ने बुजुर्ग व्यापारी को बाटा चौक के पास एक होटल में बुलाकर उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो ले लिए थे जिनके आधार पर वह उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed