{"_id":"62da1dccf0cf7d4264530e2d","slug":"faridabad-murder-police-find-cartridge-shell-by-filtering-soil-friends-had-pelted-stones-on-miscreants-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Faridabad Murder: पुलिस ने मिट्टी को छानकर ढूंढे कारतूस के खोल, दोस्तों ने बदमाशों की गाड़ी पर बरसाए थे पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad Murder: पुलिस ने मिट्टी को छानकर ढूंढे कारतूस के खोल, दोस्तों ने बदमाशों की गाड़ी पर बरसाए थे पत्थर
Fri, 22 Jul 2022 09:20 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 22 Jul 2022 09:20 AM IST
विज्ञापन
Faridabad Murder
- फोटो : अमर उजाला
राहुल की हत्या मामले में पुलिस को घटनास्थल से सभी गोलियों के खोल नहीं मिले हैं। इस कारण पुलिस ने घटना के आसपास मिट्टी की खुदाई करवाई। इसके बाद मजदूरों द्वारा मिट्टी को छानकर खोल ढूंढे गए। लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस को खोल बरामद नहीं हो सके थे। राहुल के मामा हरेंद्र ने बताया कि वह एकलौटा बेटा था। उसकी दो बहने हैं, जिनकी शादी पलवल के गांव अवगवानपुर में हुई है। उनका कहना है कि राहुल की कभी किसी के साथ रंजिश नहीं थी। जानकारी के अनुसार, गाड़ी में बैठे बदमाशों ने गांव में पहुंचने के बाद राहुल के बारे में पूछा था। इसके बाद ग्रामीणों ने बताया कि राहुल सामने पेड़ के नीचे बैठा है। गाड़ी पेड़ के पास पहुंची। सफेद रंग की गाड़ी से तीन नकाबपोश बदमाश उतरे और राहुल पर तीनों ने अपनी-अपनी पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। राहुल के सिर और छाती में दो-दो गोली लगी।
रेत में कारतूस ढंढती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गोली चलने के बाद दोनों दोस्त इधर-उधर भगने लगे। वहीं, पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि सुबह के समय वह अपने दोनों बच्चों को स्कूल भेजने के लिए नहला रही थी। तभी उसके घर के सामने एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और गोलियां चलनी शुरू हो गईं। इसके बाद पड़ोस के घर के बाहर बैठे व्यक्ति ने बोला छोरा मार दिया। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए।
रेत में कारतूस ढंढती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दोस्तों ने बदमाशों की गाड़ी पर बरसाए थे पत्थर
सूत्रों ने बताया कि राहुल पर जब बदमाश गोलियां बरसा रहे थे, तब उसके साथ उसके दो दोस्त मौजूद थे। वारदात घर से मात्र 20 मीटर की दूरी पर हुई है। जब गोलियां चलाने के बाद कार में बैठकर बदमाश फरार हो रहे थे तो दोस्तों ने गाड़ी पर ईंट-पत्थर फेंकें, जोकि गाड़ी के शीशे पर लगे। लेकिन, शीशा नहीं टूटा। इसके बाद बदमाश तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर फरार हो गए।
सूत्रों ने बताया कि राहुल पर जब बदमाश गोलियां बरसा रहे थे, तब उसके साथ उसके दो दोस्त मौजूद थे। वारदात घर से मात्र 20 मीटर की दूरी पर हुई है। जब गोलियां चलाने के बाद कार में बैठकर बदमाश फरार हो रहे थे तो दोस्तों ने गाड़ी पर ईंट-पत्थर फेंकें, जोकि गाड़ी के शीशे पर लगे। लेकिन, शीशा नहीं टूटा। इसके बाद बदमाश तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर जमा ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव छायंसा में गुरुवार सुबह घर से 20 मीटर दूर दोस्तों के साथ बैठे राहुल (24) नाम के युवकी नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। बदमाश सफेद रंग की कार में आए थे। दोस्तों ने बताया कि गाड़ी का नंबर यूपी का था।
विज्ञापन
अस्पताल में बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इस बारे में पुलिस का कहना है कि रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। गांव छांयसा निवासी हरेंद्र ने बताया कि उसका भांजा राहुल सुबह दोस्त योगेश और ललित के साथ सैर करने गया था। इसके बाद वह दोस्तों के साथ नीम के पेड़ के नीचे बैठा था।