फरीदाबाद: स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में चल रहा था धंधा, 15 साल की लड़की को वेतन दे करा रहे थे गंदा काम
फरीदाबाद आने पर उसकी मुलाकात संगीता नाम की महिला से हुई। संगीता ने उसे सेक्टर-19 स्थित एक ओयो होटल में अजय से मिलवाया। यहां उसने 17 दिनों तक काम किया। इस दौरान उससे ग्राहकों के साथ शारीरिक संबंध बनवाए गए।
पिछले महीने नोएडा में भी हुआ था एक सेक्स रैकेट का खुलासा
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-122 में चल रहे एक सेक्स रैकेट का पिछले महीने ही पर्दाफाश किया था। पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर वहां से तीन महिला और तीन पुरुष पकड़े हैं। जिस समय पुलिस ने छापा मारा वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्रियां समेत सामान और नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली फेज-3 पुलिस ने सोमवार रात को सेक्टर-122 में छापा मारा। यहां से तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सेक्स रैकेट की महिला संचालिका भी शामिल है। पुलिस ने मौके से 4 मोबाइल, पर्स, 9860 रुपये समेत आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की हैं।
लॉकडाउन में आमदनी हुई कम तो बढ़ा दिया धंधा
पुलिस को पूछताछ में शीला ने बताया कि यह लोग पहले फैक्टरियों-कंपनियों में काम करते थे। बाद में धीरे-धीरे अपना काम बदल दिया और सेक्स रैकेट शुरू कर दिया। लॉकडाउन में इन लोगों के पास जब पैसों की कमी हुई तो इस धंधे को और बढ़ा लिया। एसएचओ ने बताया कि इन लोगों ने हाल के दिनों में रेट भी बढ़ा दिए थे और अब 800 की जगह 1000 रुपये ले रहे थे।