फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Faridabad: मलबे में दफन हुए आशियाने, किसी का घर उजड़ा, किसी की गोद हुई सूनी; नेहरू कॉलोनी के दर्द की तस्वीरें

Sat, 06 Jun 2026 08:06 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 06 Jun 2026 08:06 PM IST
सार

स्थानीय निवासी रंजीत और रीता ने बताया कि कॉलोनी की एक गर्भवती महिला का मकान टूटने के बाद वह सड़क किनारे रहने को मजबूर थी। उनका आरोप है कि महिला ने वहीं बच्चे को जन्म दिया और नवजात की मौत हो गई। 

विज्ञापन
demolition drive in Nehru Colony claims of childbirth on the street
फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के फरिदाबाद स्थित नेहरू कॉलोनी में चल रही तोड़-फोड़ की कार्रवाई के बीच प्रभावित परिवारों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। बड़ी संख्या में मकान ढहाए जाने के बाद कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। इसी बीच स्थानीय लोगों ने दावा किया कि मकान टूटने के बाद सड़क किनारे रहने को विवश एक गर्भवती महिला ने शुक्रवार को बच्चे को जन्म दिया, लेकिन नवजात की जान नहीं बच सकी। घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन लोगों ने इसके लिए प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई।



demolition drive in Nehru Colony claims of childbirth on the street
धरने पर स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंचा अमर उजाला
शनिवार को अमर उजाला टीम ने मौके का दौरा किया तो कई परिवार मलबे के बीच अपना सामान समेटते और अस्थायी रूप से सड़क किनारे रहने को मजबूर नजर आए। लोगों का कहना है कि उन्हें अब तक यह स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है कि किन मकानों पर कार्रवाई होगी और कौन से मकान बचेंगे। इसी अनिश्चितता के कारण परिवार रातभर सो नहीं पा रहे हैं और हर समय अपने घरों और सामान की चिंता में डूबे हैं।

demolition drive in Nehru Colony claims of childbirth on the street
घरों को तोड़ता बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

खुले आसमान के नीचे मां ने दिया बच्चे को जन्म, नवजात की मौत
स्थानीय निवासी रंजीत और रीता ने बताया कि कॉलोनी की एक गर्भवती महिला का मकान टूटने के बाद वह सड़क किनारे रहने को मजबूर थी। उनका आरोप है कि महिला ने वहीं बच्चे को जन्म दिया और नवजात की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए पर्याप्त राहत और वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
demolition drive in Nehru Colony claims of childbirth on the street
नेहरू कॉलोनी के लोगों से मिलते नगर निगम संयुक्त आयुक्त परमजीत चहल - फोटो : अमर उजाला

शादी की तैयारियां भी मलबे में दबीं
कॉलोनी के एक परिवार ने बताया कि अगले महीने उनकी बेटी की शादी होनी थी और घर में दहेज सहित शादी का सामान रखा था। कार्रवाई के बाद परिवार गहरे संकट में है। लोगों का कहना है कि वर्षों की जमा-पूंजी और जीवनभर की मेहनत कुछ घंटों में मलबे में बदल गई।

विज्ञापन
demolition drive in Nehru Colony claims of childbirth on the street
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम मुख्यालय पर पहुंचकर जताया विरोध
तोड़-फोड़ के विरोध में शनिवार दोपहर करीब 100 लोग एनआईटी स्थित नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और गेट के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों की भीड़ को देखते हुए नगर निगम के संयुक्त आयुक्त परमजीत चहल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि प्रभावित परिवारों को राहत और स्पष्ट जानकारी दी जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed