फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरीदाबाद : गैंगरेप के बाद जब नहीं मिला कोई सुराग तो इस एंगल पर काम कर रही पुलिस

Wed, 17 Jan 2018 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 17 Jan 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
faridabad gangrape : police has started searching for cctv footage
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र

राजीव गांधी चौक (ओल्ड फरीदाबाद) के पास से 22 वर्षीय युवती के अपहरण और चलती कार में गैंग रेप के मामले में 72 घंटे बाद भी पुलिस की जांच शून्य है। पुलिस की जांच अभी कयास और प्रयास से आगे नहीं बढ़ पाई है। पुलिस के पास न तो कोई ठोस सुराग है और न ही ऐसी कोई लकीर, जिससे पुलिस आगे बढ़कर आरोपियों तक पहुंच सके।

faridabad gangrape : police has started searching for cctv footage
gangrape

ऐसे में पुलिस अब बाईपास रोड और राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों की तलाश कर रही है। राजमार्ग स्थित शराब के ठेकों पर लगे कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है। इस केस की जांच में लगी पुलिस कयास लगा रही है कि वारदात से पहले आरोपियों ने किसी ठेके से शराब लेकर पी होगी।

faridabad gangrape : police has started searching for cctv footage
gangrape

पुलिस ने युवती के साथ कार्यालय में काम करने वाले पूर्व सहकर्मियों का भी रिकार्ड लिया है। दूसरी तरफ पुलिस यह भी कह रही है कि बोली से युवक पढ़े लिखे नहीं लग रहे थे। युवती यहां एक कंपनी में टेलीकॉलर है। ऐसे में उसके साथ काम करने वाले भी पढ़े लिखे होंगे। इसके अलावा अपने पुराने सहकर्मियों को तो युवती पहचानती होगी। ऐसे में उनकी संलिप्तता की उम्मीद कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
faridabad gangrape : police has started searching for cctv footage
demo pic

सीकरी से पलवल के लिए लिया था यू-टर्न
जांच में पुलिस को पता चला कि युवती का अपहरण करने के बाद बदमाश बाईपास रोड की तरफ भागे थे। बाईपास रोड से होते हुए वे राजमार्ग पर पहुंच कर पलवल गए । करीब दो घंटे बाद उन्होंने उसे सीकरी मोड़ पर उतार दिया और फिर गाड़ी को वापस पलवल की तरफ लेकर निकल गए। ऐसे में पुलिस ने अब पलवल में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। क्राइम ब्रांच की टीमें पलवल के अलावा साथ लगते होडल व हथीन में भी सक्रिय हैं और अपने संपर्कों को खंगाल रही है।

विज्ञापन
faridabad gangrape : police has started searching for cctv footage
गैंगरेप - फोटो : डेमो फोटो

नई स्कार्पियो वालों की जांच
आरोपियों तक पहुंचने के लिए क्राइम ब्रांच ने पिछले तीन माह में फरीदाबाद, बल्लभगढ़ व पलवल के महिंद्रा शोरूम से निकली स्कार्पियो गाड़ियों का रिकार्ड हासिल कर उनको खंगालना शुरू किया है। आरटीओ आफिस में रजिस्ट्रेशन के लिए स्कार्पियो गाड़ी की फाइलों को भी जांचा जा रहा है। पुलिस उनके मालिकों से पूछताछ करने में जुटी है कि 13 जनवरी की शाम उनकी गाड़ी कहां थी। उनकी बात की सत्यता जांचने के लिए उनके मोबाइल फोन का कॉल रिकार्ड भी चेक किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed