Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Homeless people seeking shelter from the cold are not even finding basic amenities in night shelters

Delhi NCR News: ठंड से बचने आए बेघरों को रैन बसेरों में भी नहीं मिल रहीं बुनियादी सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
कहीं अधपका खाना, कहीं गंदे बेड और पानी की किल्लत, रात होते ही भर जाते हैं रैन बसेरे, कई लोगों को नहीं मिलती जगह
विज्ञापन

सचिन कुमार

नई दिल्ली। दिल्ली में सर्दी का सितम बढ़ने के साथ बेघर लोगों को ठंड से बचाने के लिए रैन बसेरों में ठहराने की व्यवस्था की गई है। मकसद है कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर न हो। लेकिन इन रैन बसेरों में पहुंचने वाले लोगों को ठंड से राहत तो दूर, बुनियादी सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ रहा है।
रविवार को तुर्कमान गेट और रामलीला मैदान स्थित रैन बसेरों की पड़ताल की गई तो कहीं खाने की गुणवत्ता खराब मिली, तो कहीं सफाई और व्यवस्था में खामियां नजर आईं। तुर्कमान गेट में अधपका खाना, मक्खियां और धूल से भरे बेड मिले। वहीं, रामलीला मैदान में अंदर सफाई तो बेहतर थी, लेकिन खाना खुले में रखा मिला। दिन में दोनों जगह लोगों की संख्या कम थी, लेकिन संचालकों के मुताबिक रात होते ही बेड भर जाते हैं। देर से पहुंचने वाले कई लोगों को जगह तक नहीं मिल पाती।
विज्ञापन

अधपका खाना, ऊपर से भिनभिनातीं मक्खियां
स्थान : तुर्कमान गेट
समय : दोपहर 1 बजे
दोपहर के एक बजे हैं। तुर्कमान गेट स्थित रैन बसेरे में प्रवेश करते ही खाने और सफाई की व्यवस्था में लापरवाही दिखाई देती है। खाने के पास मक्खियां भिनभिना रही हैं। खाना खुले में रखा है और उसे ढकने का कोई इंतजाम नहीं है। आसपास भी सफाई का अभाव नजर आता है। फर्श पर गंदगी फैली है और कोनों में धूल जमा है। यहां रखे बेड भी साफ नहीं हैं। उन पर धूल की परत जमी हुई है। सर्दी से बचने के लिए पर्याप्त कंबलों की भी कमी दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां ठहरे लोगों से बातचीत करने पर खाने की गुणवत्ता को लेकर भी शिकायतें सामने आती हैं। उनका कहना है कि कई बार खाना ठीक से नहीं पकाया जाता। कभी राजमा अधपका रह जाता है तो कभी रोटियां कच्ची मिलती हैं। कई बार खाने की स्थिति ऐसी होती है कि उसे खाने का मन नहीं करता। हालांकि, दूसरा विकल्प नहीं होने के कारण मजबूरी में वही खाना पड़ता है।
पानी की व्यवस्था भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। रैन बसेरे में लगी पानी की मोटर करीब तीन महीने से खराब पड़ी है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

खाना खुले में रखा, रात में सभी बेड हो जाते हैं फुल
स्थान : रामलीला मैदान
समय : दोपहर 2 बजे
दोपहर के दो बजे रामलीला मैदान स्थित रैन बसेरे में पहुंचने पर तुर्कमान गेट के मुकाबले सफाई की स्थिति बेहतर नजर आती है। फर्श और अंदर का हिस्सा साफ है। हालांकि, खाने की व्यवस्था यहां भी सवालों के घेरे में है। खाना खुले में रखा हुआ है। उसे ढकने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में खाने पर धूल और गंदगी पड़ने की आशंका बनी रहती है।
दिन में रैन बसेरे में लोगों की संख्या कम दिखाई देती है। इस बारे में संचालक प्रदीप त्रिपाठी बताते हैं कि ज्यादातर लोग सुबह अपने काम पर चले जाते हैं और शाम को वापस लौटते हैं। रात होते-होते यहां ठहरने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है। कई बार सभी बेड भर जाते हैं। देर से पहुंचने वाले लोगों को जगह नहीं मिल पाती। ऐसी स्थिति में उन्हें दूसरे सेंटर पर भेजना पड़ता है। यानी ठंड से बचने के लिए रैन बसेरे पहुंचने के बाद भी लोगों को ठिकाने की तलाश करनी पड़ती है।

बेघरों से बातचीत...
रैन बसेरे में खाना मिलता है, लेकिन कई बार ठीक से पका नहीं होता। कभी राजमा अधपका रहता है तो कभी रोटी कच्ची मिलती है। मजबूरी में जो खाना मिलता है, वही खाना पड़ता है।-राजीव गुप्ता
रात में जब ज्यादा लोग आ जाते हैं तो सभी को बेड नहीं मिल पाता। कई बार जगह नहीं बचती और खुले में सोकर रात गुजारनी पड़ती है। ठंड में खुले में सोना बहुत मुश्किल होता है।-छोटे लाल
वॉशरूम में सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता। फर्श पर गंदगी रहती है। रोज इस्तेमाल करने वालों को काफी परेशानी होती है। रैन बसेरे में रहने वालों के लिए साफ वॉशरूम होना बहुत जरूरी है।-अलीजान
हम लोग यहां ठंड से बचने के लिए आते हैं। रहने की जगह तो मिल जाती है, लेकिन खाने, सफाई और पानी की परेशानी बनी रहती है। इन सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।-अब्दुल वाजिद

----
दिन में ज्यादातर लोग काम पर चले जाते हैं, लेकिन रात में सभी बेड भर जाते हैं। देर से आने वालों को जगह नहीं मिलती तो उन्हें दूसरे रैन बसेरे में भेजना पड़ता है। प्रदीप त्रिपाठी, संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed