{"_id":"5f365e1a69cd3c6156538c6f","slug":"faridabad-couple-murder-wife-relative-vishnu-arrested-who-hired-shooters-matter-related-to-blackmailing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में दंपती हत्याकांडः पति सुखबीर के पास मिलीं मोनिका की भाभी की अश्लील तस्वीरें, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में दंपती हत्याकांडः पति सुखबीर के पास मिलीं मोनिका की भाभी की अश्लील तस्वीरें, एक आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 14 Aug 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : रणजीत मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फरीदाबाद के गांव जसाना में मंगलवार को हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाते हुए क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी विष्णु को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपी मृतका मोनिका की भाभी का भाई है। पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला ब्लैकमेलिंग से जुड़ा माना जा रहा है। पढ़ें पूरा मामला....
2 of 5
दंपती का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बताने से बच रही है। आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए शूटर किराए पर बुलाए थे। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश के मेरठ, अलीगढ़ व बुलंदशहर में छापे मार रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। गांव फतेहपुर चंदीला निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट सुखबीर पत्नी मोनिका के साथ गांव जसाना में मकान बनाकर रह रहा था।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मोनिका का मायका जसाना गांव में ही है। उसके घर का दूध मायके से ही आता था। मंगलवार शाम को मोनिका दूध लेने नहीं पहुंची तो उसके पिता रामबीर ने बेटे मनीष के हाथ रात करीब 9 बजे दूध उसके घर भिजवा दिया। मोनिका के घर पहुंचे मनीष ने अपनी बहन और जीजा को खून से लथपथ हालत में मृत पाया। दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई। बुधवार को पुलिस आयुक्त ओपी सिंह खुद मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से बातचीत की। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की चार टीमें लगाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : रणजीत मिश्रा
सुखबीर ने बड़खल में प्लास्टिक की बोतलें बनाने की फैक्टरी लगाई हुई थी। मंगलवार को पेट में दर्द होने के कारण वह आफिस नहीं गया था। ऐसे में प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को हत्याकांड में किसी जानकार का हाथ होने की आशंका लगी, जिसे पता था कि आज सुखबीर घर पर मिलेगा। हत्यारे मोनिका और सुखबीर दोनों के मोबाइल फोन भी ले गए थे। पुलिस ने तकनीक की मदद लेनी शुरू की।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पुलिस को पता चला कि हत्याकांड में मोनिका के मायके पक्ष से एक रिश्तेदार का हाथ है। पुलिस ने जांच उस दिशा में बढ़ाई तो शक की सुई मोनिका की भाभी के भाई विष्णु की तरफ घूमी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुखबीर के पास मोनिका की भाभी के कुछ आपत्तिजनक फोटो थे। एसीपी क्राइम अनिल यादव ने विष्णु की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला ब्लैकमेलिंग से जुड़ा हुआ है। हालांकि उन्होंने इस बारे में इससे ज्यादा बताने से इंकार कर दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।