फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फर्जी आईएफएस जोखा खान को लेकर बड़ा खुलासा, एप से आवाज बदलकर अफसरों को देती थी झांसा

Fri, 05 Apr 2019 11:24 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: sapna singla Updated Fri, 05 Apr 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
fake ifs officer zaya khan case Embarrassed to officers by changing voice from app
पुलिस की गिरफ्त में फर्जी महिला आईएफएस - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को चकमा देकर मेरठ से एस्कॉर्ट लेने वाली फर्जी आईएफएस जोया खान प्रॉक्सी मेल और आवाज बदलने वाले एप से पुलिस को झांसा देती थी। महिला के मोबाइल में वॉयस कनवर्टर एप था। इसके जरिये वह खुद ही पीए अनिल शर्मा बनकर अधिकारियों को फोन करती थी और अपने काम कराती थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के मुताबिक, महिला और उसके पति हर्ष प्रताप सिंह ने रौब झाड़ने के लिए स्कूलों में दाखिला कराने, रिश्तेदारों और परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए फर्जी आईएफएस का खेल खेला था। 
fake ifs officer zaya khan case Embarrassed to officers by changing voice from app
फर्जी महिला आईएफएस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर नीली बत्ती वाली एसयूवी, यूएनओ का स्टीकर लगी मर्सिडीज, दो वॉकी-टॉकी, पिस्टलनुमा लाइटर, दो लैपटॉप, चार एंड्रॉयड फोन बरामद किए हैं। अमर उजाला ने जोया की गिरफ्तारी की खबर बृहस्पतिवार को प्रकाशित की थी। एसएसपी वैभव कृष्ण ने सूरजपुर कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि जनवरी में जोया खान ने गाजियाबाद निवासी बताकर उनसे संपर्क किया। 
fake ifs officer zaya khan case Embarrassed to officers by changing voice from app
बरामद पिस्टल और वॉकी-टॉकी - फोटो : अमर उजाला
उसने खुद को संयुक्त सचिव, विदेश मंत्रालय और यूनाइटेड नेशन ऑर्गनाइजेशन काउंसिल, वाशिंगटन डीसी बताकर गौड़ सिटी में गाड़ी में तोड़फोड़ की शिकायत की थी। इस पर एनसीआर दर्ज कर जांच की गई थी। 23 मार्च को महिला ने एसएसपी से एक बार फिर संपर्क कर फ्लैट नंबर-सी 1601 प्रीस्टीन एवन्यू सोसाइटी गौड़ सिटी-2, ग्रेटर नोएडा में निवास बताया और सिक्योरिटी चीफ एटदिरेट यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल डॉट ओआरजी से एस्कॉर्ट के लिए मेल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
fake ifs officer zaya khan case Embarrassed to officers by changing voice from app
फर्जी आईएफएस अफसर का पति - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद यहां भी उसे एस्कॉर्ट दी जाने लगी। जब एसएसपी से उसकी मुलाकात हुई तो उन्हें बातचीत में कुछ चीजें खटकीं। इस पर उन्होंने जांच के आदेश दिए तो पता चला कि महिला के यूनाइटेड नेंशस के मेल का एड्रेस गोडैडी डोमेन से रजिस्टर्ड था, जिसका भुगतान महिला ने अपने नेट बैंकिंग खाते से किया था। जोया खान और उसके पति ने जिन मोबाइल नंबरों से वीआईपी सेल और एसपी यातायात कार्यालय से संपर्क कर एस्कॉर्ट ली थी वह फर्जी पाए गए। जब क्राइम ब्रांच स्टार टीम के प्रभारी दिनेश सिंह ने जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद टीम बनाकर महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
fake ifs officer zaya khan case Embarrassed to officers by changing voice from app
फर्जी महिला आईएफएस से बरामद कार - फोटो : अमर उजाला
मर्सिडीज पर बनाया था यूनाइटेड नेशन का लोगो
महिला ने मर्सिडीज कार पर यूएन लिखा हुआ लोगो लगा रखा था। उसके पास एक नीली बत्ती वाली एसयूवी भी थी। पुलिस ने दोनों गाड़ियां बरामद कर ली हैं।
पीसीएस की तैयारी कर रहा था पति
महिला का पति पीसीएस की तैयारी कर रहा था। इससे पहले वह एसबीआई में पीओ की जॉब कर छोड़ चुका था। महिला राजनीति विज्ञान से पोस्ट ग्रेजुएट है। महिला के पिता मेरठ के जाने माने चिकित्सक हैं और हर्ष के पिता यूपी में बड़े सरकारी अधिकारी हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed