आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे कवि कुमार विश्वास के रिश्ते पार्टी से काफी दिनों से ठीक नहीं चल रहे। अपने बगावती तेवरों की वजह से वह पार्टी में होते हुए भी पार्टी में न होने के बराबर हैं। लंबे समय से उनके पार्टी छोड़ने की चर्चाएं चलती रही हैं। माना जाता रहा है कि वह आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाएंगे। यही नहीं बीते तीन दिनों से तो उनके भाजपा में शामिल होकर चुनाव तक लड़ने की खबर आ गई और यह भी कहा गया कि वह मनोज तिवारी से मिल चुके हैं। इस सभी मीडिया रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद कुमार विश्वास का इन पर तंज भरा रिएक्शन सामने आया है जो ऐसी चर्चाओं पर विराम लगाता है।
भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच कुमार विश्वास का मीडिया पर तंज, कहा- ...गजब जियो बहादुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल से यूरोप गया, यूरोप से बहरीन ! अभी भी परदेस में हूँ लेकिन भारतीय मीडिया के ट्वीट्स देख कर पता चला कि पट्ठों ने किसी देश के ऊपर हवालोक में मेरी राजनैतिक मुलाक़ातें/सीट-दावेदारी तक तय कर दी 😳 ग़ज़ब 👏👏 जियो बहादुर pic.twitter.com/GK2tErEnCu
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) April 3, 2019
एक अन्य ट्वीट में कुमार विश्वास ने आप विधायक अलका लांबा और आप नेता सौरभ भारद्वाज के बीच हुए ट्विटर वार पर भी तंज कसा। उन्होंने लिखा, 'तो अलका के लिए आत्ममुग्ध बौने ने नया “अमानती-कटप्पा” चुना है अगली बार अपने किसी दूसरे महारथी की हत्या के लिए फिर एक नया “कटप्पा” लाएगा! इस नष्टप्राय माहिष्मति की ये असुरक्षित शिवगामी, नष्ट होने से बस दो ही कदम दूर है! पहला कदम लोकसभा, फिर विधानसभा इति वार्ता'।
तो अलका के लिए आत्ममुग्ध बौने ने नया “अमानती-कटप्पा” चुना है 😂 अगली बार अपने किसी दूसरे महारथी की हत्या के लिए फिर एक नया “कटप्पा” लाएगा ! इस नष्टप्राय माहिष्मति की ये असुरक्षित शिवगामी, नष्ट होने से बस दो ही क़दम दूर है ! पहला क़दम लोकसभा, फिर विधानसभा 😂इति वार्ता 👎
जीवन हो या राजनीति दोनों में आई चुनौतियों के समय यदि आप भय या लालच के जाल में न फँसकर अपने “स्वधर्म” को नहीं छोड़ते तो इतिहास आपके लिए निश्चित रूप से मार्ग छोड़ता है ! आपकी निजता का आलोक ही शाश्वत है,शेष जय-पराजय क्षणभंगुर हैं ! महाराणा-शिवाजी-पटेल-अटलजी जैसे अनेक साक्ष्य हैं🙏🇮🇳
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 24, 2019
नमस्ते लंदन 😍🙏 थोड़ी ही देर में हिंदी की विश्व-गूँज 👍 pic.twitter.com/7YOEN0yY11
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) April 4, 2019