शाहीन बाग में बुधवार सुबह से ही हलचल थी। मंगलवार को ही कहा गया था कि बुधवार दोपहर को ज्यादा से ज्यादा लोग शाहीन बाग धरना स्थल पर मौजूद रहे। हुआ भी ऐसा ही। दोपहर होते-होत शाहीन बाग में हजारों लोगों व महिलाओं की भीड़ जुट गई।
2 of 5
वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर पौने तीन बजे के बाद मध्यस्थता पैनल कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शाहीन बाग पहुंचा। इनके साथ दो इंस्पेक्टर, एसीपी व पुलिस के कई जवान थे। वहां पहुंचते ही लोगों ने संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन को घेर लिया।
3 of 5
वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच तीन बजे जैसे ही दोनों मंच पर पहुंचे महिलाओं व लोगों ने तालिया बजाना शुरू कर दी। मध्यस्थता पैनल को देखकर लोग खासे उत्साहित दिखे। बातचीत शुरू हुई तो भीड़ बढने लगी। मंच के पास मीडिया का भी खासा जमावड़ा था।
4 of 5
शाहीन बाग में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता संजय ने कहा कि आज वह सिर्फ लोगों और महिलाओं को सुनने आए हैं। वह दादियों और अन्य महिलाओं से बातचीत करेंगे। बातचीत के लिए उनके पास खूब समय है। महिलाओं ने भी मध्यस्थता पैनल से अपनी शिकायत जाहिर की। बातचीत के दौरान जब मीडिया ने वहां पहुंचने का प्रयास किया तो पैनल की ओर से कहा कि गया कि वह बातचीत करने के बाद मीडिया को बाइट देंगे।
5 of 5
वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने भी संजय और साधना से कह दिया है कि बगैर सीएए, एनआरसी और एनपीआर को वापस लिए वह कोई बातचीत नहीं करेंगे। शाम करीब पांच बजे तक संजय व साधना ने महिलाओं की बातचीत सुनी। बाद में दोनों बृहस्पतिवार को दोबारा आने की बात की और वह वापस लौट गए। बृहस्पतिवार को आने का समय नहीं बताया गया है।