फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 8 आसान घरेलू उपायों से डेंगू-मलेरिया के मच्छर भागेंगे कोसों दूर

Tue, 11 Sep 2018 05:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Sep 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
home remedies for mosquitoes bite cure from dengue malaria chikungunya
प्रतिकात्मक तस्वीर

गर्मी या बारिश आते ही मच्छर रातों की नींद उड़ा देते हैं। मच्छरों की भिनभिनाहट और उनके काटने से मानो हर कोई परेशान रहता है। आमतौर पर लोग मच्छरों को भगाने के लिए मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करते हैं। इनसे या तो मच्छरों पर ज्यादा असर नहीं पड़ता या इनके धुएं या महक से दम घुटने लगता है। अगर आपको मॉस्किटो रिपेलेंट से एलर्जी है या किसी तरह की परेशानी होती है तो आप इन 8 प्राकृतिक उपायों को अपनाकर मच्छरों से बच सकते हैं। ये उपाय न सिर्फ किफायती हैं बल्कि सेहत की दृष्टि से भी इनका कोई नुकसान नहीं है।

home remedies for mosquitoes bite cure from dengue malaria chikungunya
Cloves

लौंग का तेल
तमाम शोध में यह बात साबित हो चुकी है कि लौंग के तेल की महक से मच्छर दूर भागते हैं। लौंग के तेल को नारियल तेल में मिलाकर त्वचा पर लगाएं, इसका असर किसी मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम से कम नहीं होगा।

home remedies for mosquitoes bite cure from dengue malaria chikungunya
ew - फोटो : getty images

नीम का तेल
नीम के तेल के बहुत से फायदे आपने सुने होंगे लेकिन ये मच्छरों को भी भगाने में कारगर है। ये हम नहीं कह रहे यह बात साबित हुई है अमेरिका की नेशनल रिसर्च काउंसिल के एक शोध में। इस शोध में यह बात प्रूफ हुई है कि नीम का तेल किसी भी रिपेलेंट से अधिक प्रभावी है। इतना ही नहीं, इसका पेड़ लगाने से भी मच्छर कम आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for mosquitoes bite cure from dengue malaria chikungunya
Tulsi

तुलसी
हमारे देश में तुलसी को मां का दर्जा दिया जाता है और ये यूं ही नहीं बल्कि इसके गुणों की वजह से ही हुआ होगा। तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की या दरवाजे के पास रखने से मच्छर भाग जाते हैं। तुलसी मच्छरों को घर में प्रवेश करने से रोकती है।

विज्ञापन
home remedies for mosquitoes bite cure from dengue malaria chikungunya
garlic

लहसुन
लहसुन के कई औषधीय गुण हैं जो आयुर्वेद साबित कर चुका है। लेकिन इससे मच्छर भी भागते हैं ये शायद आपको न पता हो। लहसुन की महक से मच्छर आस-पास भी नहीं भटकते। इसके लिए इसे पीसें और पानी में उबाल कर कमरे में छिड़क दें। इससे कमरे में एक भी मच्छर नहीं दिखेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed