भिंड के ऊमरी थाने से सनसनीखेज वारदात का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो हर किसी को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में एक विचाराधीन कैदी थाने से भागता हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन इससे पहले उसने जिस तरह दो पुलिसवालों पर हमला किया वह सिहरन पैदा कर सकता है। तस्वीरों और वीडियो में देखें क्या है पूरी वारदात...
2 of 5
ATTACK ON POLICE IN BHIND POLICE STATION
यह घटना 9 सितंबर की है। ऊमरी थाने में दो पुलिसवाले अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। वह फाइलों में अपना कुछ काम कर रहे थे। पूरा थाना खाली दिखाई दे रहा है। इसी बीच एक शख्स थाने के अंदर से बाहर आता कैमरे में दिखाई देता है।
3 of 5
ATTACK ON POLICE IN BHIND POLICE STATION
दबे पांव आते इस शख्स पर दोनों पुलिसकर्मियों का ध्यान नहीं गया। दोनों अपने काम में लगे थे इसी बीच उस शख्स ने हाथ में ली कुल्हाड़ी से पहले पुलिसकर्मी के सिर पर वार किया और वह धराशायी हो गया। इसके तुरंत बाद उसने दूसरे पुलिसकर्मी पर भी हमला कर दिया और वह अपनी कुर्सी से नीचे गिर गया।
4 of 5
ATTACK ON POLICE IN BHIND POLICE STATION
दोनों पुलिसवालों पर जानलेवा हमला कर वह शख्स थाने से बाहर भागता दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार वह विचाराधीन कैदी था जो पुलिसवालों पर हमला कर फरार हो गया। हमले में घायल दोनों हवलदारों की हालत नाजुक बनी हुई है। एक को तो दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं एक का इलाज भिंड में ही चल रहा है।
5 of 5
ATTACK ON POLICE IN BHIND POLICE STATION
वहीं हमलावर कैदी को जेल भेज दिया गया है। ऊमरी थाने में उस पर हत्या का प्रयास और बंदूक लूटने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे रविवार को बाजार में उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।