{"_id":"609df7568ebc3ed9b81a3478","slug":"eid-ul-fitr-2021-heavy-force-deployed-outside-jama-masjid-request-people-to-pray-at-home-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईद 2021: मस्जिदों में नहीं लोग घरों में पढ़ रहे नमाज, जामा मस्जिद के बाहर भारी पुलिसबल तैनात, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद 2021: मस्जिदों में नहीं लोग घरों में पढ़ रहे नमाज, जामा मस्जिद के बाहर भारी पुलिसबल तैनात, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 14 May 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
eid 2021
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना महामारी जब से भारत में आई है, इसने हर त्योहार को अपनी जद में ले लिया है। इसके आने के बाद से क्या मंदिर क्या मस्जिद, क्या गुरुद्वारा क्या चर्च सब सूने पड़े हैं। आज पूरे देश में ईद मनाई जा रही है इस मौके पर कोरोना काल से पहले देशभर समेत दिल्ली के ऐतिहासिक जामा मस्जिद में हजारों नमाजियों की भीड़ होती थी। एक अलग ही नजारा ईद की सुबह हर ओर दिखाई देता था।
बच्चों में उत्साह और बड़ों में एक माह के रोजे के बाद आए पर्व की खुशी देखते ही बनती थी। लेकिन साल 2020 में जबसे कोरोना ने भारत में कदम रखा है, ईद की तस्वीर ही बिल्कुल बदल गई है। अब यहां ईद के दिन न तो मस्जिदों में भीड़ होती है न ईदगाहों में इबादतमंद जुटते हैं। इसकी जगह अब सुरक्षा बलों ने ले ली है। लोग अब अपने-अपने घरों में ही नमाज पढ़ रहे हैं। देखें तस्वीरें...
2 of 5
जामा मस्जिद के बाहर का नजारा
- फोटो : एएनआई
जामा मस्जिद के बाहर और आसपास के इलाके में सुबह से भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस अधिकारी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो घरों में ही नमाज पढ़ें बाहर न निकलें। उनका कहना है कि कोरोना महामारी को देखते हुए थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
3 of 5
घर पर नमाज पढ़ते हुए मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : एएनआई
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ईद पर अपने घर पर नमाज अदा की। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'सभी की सेहत और सलामती की दुआओं के साथ ईद की शुभकामनाएं। हमें प्रिकॉशन, प्रिवेंशन और प्रेयर के जरिए ही इस महामारी से भारत और पूरी दुनिया की इंसानियत को निजात दिलानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फतेहपुरी मस्जिद
- फोटो : एएनआई
सिर्फ जामा मस्जिद ही नहीं दिल्ली के फतेेहपुरी मस्जिद का भी यही हाल रहा। यहां भी मस्जिद बंद है और मस्जिद के बाहर पुलिस बल तैनात हैं। पुलिसवाले लगातार अपील कर रहे हैं कि लोग अपने घरों में रहकर ही नमाज अदा करें और कोरोना महामारी को रोकने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
5 of 5
ईद के दिन जामा मस्जिद इलाके में तैनात सुरक्षा बल
- फोटो : एएनआई
ईद से कुछ दिन पहले ही जामा मस्जिद के शाही इमाम ने भी लोगों से घर में रहकर ईद की नमाज पढ़ने की अपील की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।