फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्राउंड रिपोर्ट: प्राइवेट अस्पतालों में रात को हो रहा बड़ा खेल, फोन पर बोल रहे झूठ, मौके पर मिल रहा बिस्तर

Tue, 04 May 2021 01:31 AM IST
Vikas Kumar परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 May 2021 01:31 AM IST
सार

कोरोना महामारी के बीच जहां मरीज ऑक्सीजन और अस्पतालों में बिस्तर पाने के लिए तड़प रहे हैं। वहीं प्राइवेट अस्पताल भी लोगों से फोन पर झूठ बोलते जा रहे हैं। इन अस्पतालों की ओर से न तो सरकार को बिस्तरों की सही जानकारी दी जा रही है और न ही अस्पताल के सही फोन नंबर दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
delhi-ncr many private hospitals not giving correct information about empty beds
अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज - फोटो : amar ujala

कोरोना महामारी के बीच जहां मरीज ऑक्सीजन और अस्पतालों में बिस्तर पाने के लिए तड़प रहे हैं। वहीं प्राइवेट अस्पताल भी लोगों से फोन पर झूठ बोलते जा रहे हैं। इन अस्पतालों की ओर से न तो सरकार को बिस्तरों की सही जानकारी दी जा रही है और न ही अस्पताल के सही फोन नंबर दिए जा रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि अगर कोई मरीज फोन पर इन अस्पतालों में बिस्तरों के लिए संपर्क करे तो उसे बेड खाली न होने का हवाला दिया जाता है लेकिन उसी अस्पताल में रात को अन्य मरीज को बिस्तर मिल जाता है। 



दरअसल कोरोना मरीजों को घर बैठे बिस्तरों की जानकारी देने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट तक शुरू की गईं। दिल्ली सहित एनसीआर के शहरों में भी यह सिस्टम शुरू हुआ लेकिन हालात यह हैं कि इन वेबसाइट पर पिछले तीन सप्ताह में एक भी बार प्राइवेट अस्पताल में बिस्तर खाली नहीं दिखाए गए। इसके अलावा वेबसाइट पर दिए अस्पतालों के नंबर भी गलत हैं। इंटरनेट पर मौजूद इन अस्पतालों के फोन नंबर और वेबसाइट पर दिए नंबर अलग अलग हैं। 

अमर उजाला ने रविवार रात और सोमवार को दिन में जब दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा,गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, सोनीपत और रोहतक तक के अस्पतालों की स्थिति जानने का प्रयास किया तो हकीकत चौंकान्ने वाली निकली। कुछ अस्पताल मरीजों को भर्ती करने में भेदभाव कर रहे हैं। वहीं सरकारी अधिकारी या फिर राजनेता के परिजनों को चंद समय में ही बिस्तर मिल जा रहा है।
 

delhi-ncr many private hospitals not giving correct information about empty beds
अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज

समाज सेवा की आड़ में बिस्तरों की सेटिंग
रविवार रात एक बजे दिल्ली के मधुकर रेनबो अस्पताल ने फोन पर बिस्तर एक भी खाली नहीं होने का हवाला दिया लेकिन रात 2.30 बजे उन्होंने दो गर्भवती महिलाओं को भर्ती भी किया। यहां मौजूद विनोद नगर निवासी विकास कुमार ने बताया कि उनके सामने ही दो लोग सफेद कुर्ता पहन वहां आए और चंद मिनट में उनके मरीजों को भर्ती कर लिया। पूछने पर पता चला कि वे सोशल मीडिया पर मरीजों की मदद कर रहे हैं। ठीक इसी तरह साकेत मैक्स, बीएलके, फोर्टिस शालीमार बाग में भी घटनाएं देखने को मिलीं। यहां फोन पर पूछे जाने पर बिस्तर भरे होने की जानकारी दी गई लेकिन आपातकालीन वार्ड में मौजूद तीमारदारों से पता चला कि रात में बेड खाली होने के बाद इन्होंने फोन करके मरीजों को बुलाया और उन्हें भर्ती कर लिया। इन अस्पतालों से जब मरीजों के भेदभाव को लेकर सवाल किए गए तो वहां मौजूद स्टाफ ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। 

delhi-ncr many private hospitals not giving correct information about empty beds
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

आधे से ज्यादा अस्पतालों के फोन ही खामोश
दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर हर अस्पताल के फोन नंबर दिए हैं। इन नंबर पर जब कोई व्यक्ति कॉल करता है तो ज्यादातर खामोश ही मिलते हैं। या तो स्विच ऑफ रहते हैं या फिर व्यस्त। गौर करने वाली बात है कि प्राइवेट अस्पतालों ने सरकार को अपने नंबर भी गलत दिए हैं क्योंकि इंटरनेट पर मौजूद इनकी वेबसाइट पर नंबर कुछ और ही हैं। जैसे रोहिणी के श्राइन अस्पताल का इंटरनेट पर नंबर 091024 86016 है लेकिन सरकार की वेबसाइट पर 011-27290925 नंबर दिया है। दिल्ली एम्स और ट्रामा सेंटर के नंबर भी सरकार ने दिए हैं लेकिन शाम सात बजे के बाद इनमें से एक पर भी जवाब नहीं मिलता। ठीक इसी तरह मेट्रो अस्पताल, आर्य अस्पताल सहित कई जगह वेबसाइट पर दिए नंबर खामोश ही मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi-ncr many private hospitals not giving correct information about empty beds
कोरोना वार्ड - फोटो : amar ujala

गुरुग्राम-नोएडा सहित एनसीआर में भी ऐसे हालात
दिल्ली की तरह गुरुग्राम, नोएडा सहित एनसीआर के शहरों में भी हालात अलग नहीं है। ग्रेटर नोएडा निवासी डॉ. आदिल की तबियत बिगडने पर नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा तक के अस्पतालों में फोन किया गया लेकिन सभी ने बिस्तर न होने का हवाला दिया। जब परिजनों ने अस्पतालों के चक्कर लगाना शुरू किया तो चौहान अस्पताल में उन्हें ऑक्सीजन बिस्तर मिल गया लेकिन मरीज की हालत बिगडने की वजह से आईसीयू नहीं मिला और डॉ. आदिल ने दम तोड़ दिया। रोहतक, सोनीपत, पलवल और बुलंदशहर तक के अस्पतालों में इस समय आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की किल्लत है। यहां के जिला प्रशासन ने बिस्तरों की सही जानकारी देने के आदेश तक दिए हैं लेकिन जमीनी स्तर पर इन नियमों का पालन नहीं हो रहा। 

विज्ञापन
delhi-ncr many private hospitals not giving correct information about empty beds
कोरोना वायरस वार्ड - फोटो : amar ujala
दिल्ली में कुल आईसीयू बेड 5150
सरकार का दावा 25 खाली
अस्पतालों के नंबर बंद, जाकर पूछा तो पता चला एक भी खाली नहीं

दिल्ली में कुल वेंटिलेटर 1802
सरकार का दावा, आर्य नगर अस्पताल में दो खाली
इंटरनेट पर नंबर लेकर पूछा तो एक भी खाली नहीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed