फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रावण के पुतले में झोंक दिया बच्चों का भविष्य, किताबों से ही बना डाला पुतला

Tue, 08 Oct 2019 02:30 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 08 Oct 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Dussehra in Hathras Ravan idol made from NCERT books
किताबों से बना रावण का पुतला - फोटो : अमर उजाला

दशहरे को लेकर देशभर में रावण दहन की धूम है। अलग-अलग जगह नए-नए तरीके से रावण के पुतले बनाकर समाज में संदेश दिया जा रहा है, लेकिन उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में रावण का एक ऐसा पुतला सामने आया है, जिसके पीछे की सच्चाई जानने के बाद शायद उसे जलाने वालों के हाथ भी कांपने लगें। 

Dussehra in Hathras Ravan idol made from NCERT books
किताबों से बना रावण का पुतला - फोटो : अमर उजाला

हाथरस में रावण दहन के लिए विशाल पुतला बनाया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पुतला सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच नि:शुल्क वितरित की जाने वाली एनसीईआरटी की किताबों के पन्नों को फाड़ कर बनाया गया है। रावण के पुतले पर सवाल-जवाब से भरे पन्नों को साफ देखा जा सकता है। 

Dussehra in Hathras Ravan idol made from NCERT books
किताबों से बना रावण का पुतला - फोटो : अमर उजाला

विजयदशमी की दोपहर जब इसकी भनक कांग्रेस के नेताओं को लगी तो वह पॉलिटेक्निक मैदान पर पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे। मामले की गंभीरता को समझते हुए सुरक्षा की दृष्टि से एडीएम अशोक कुमार शुक्ला भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra in Hathras Ravan idol made from NCERT books
किताबों से बना रावण का पुतला - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। मौके पर पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना था कि योगी सरकार में शिक्षा माफियाओं का खेल खुलकर सामने आ गया है। जो किताबें बच्चों के हाथ में होनी चाहिए थीं, उनका इस्तेमाल रावण का पुतला बनाने में किया जा रहा है। ठेकेदार का कहना था कि उसने यह किताबें अलीगढ़ में मदार गेट से रद्दी के रूप में खरीदी हैं। 

विज्ञापन
Dussehra in Hathras Ravan idol made from NCERT books
किताबों से बना रावण का पुतला - फोटो : अमर उजाला

वहीं एडीएम ने पूरे मामले को लेकर कहा कि यह गंभीर मुद्दा है। यह किताबें कहां से आईं, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि अब प्रशासन के सामने यह बड़ी समस्या खड़ी हो गई है कि रावण के पुतले का दहन कैेसे होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed