Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#Demonetization: मेला देखने के लिए मां से मांग रहा था पैसे, नोट न मिले तो लगा ली फांसी

Wed, 16 Nov 2016 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 16 Nov 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
Demonetization: 18 year old teen did not get money to visit fair commits suicide
suicide for note - फोटो : अमर उजाला
नोट न मिलने पर 12वीं के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। छात्र अपनी मां से गंगा मेला देखने के लिए रुपये मांग रहा था। सोमवार देर शाम उसने लकड़ी की सीढ़ी पर साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि रविवार को वह दिनभर बैंक के बाहर लाइन में लगा रहा, लेकिन उसका नंबर नहीं आया।
Trending Videos
Demonetization: 18 year old teen did not get money to visit fair commits suicide
suicide for note - फोटो : अमर उजाला

अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी मोहन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका बेटा प्रेमवीर बीएसएफ में हवलदार के पद पर है। वह इन दिनों चीन बॉर्डर पर तैनात है।

Demonetization: 18 year old teen did not get money to visit fair commits suicide
suicide for note - फोटो : अमर उजाला

प्रेमवीर अनूपशहर के मोहल्ला देहली गेट में मकान है, जहां प्रेमवीर की पत्नी विजय, दो बेटी और बेटा सुमित चौधरी (18) के साथ रहती है। सुमित रविवार दोपहर से अपनी मां से मेला देखने के लिए रुपये मांग रहा था। नोट बंदी के चलते विजय के पास खुले रुपये नहीं थे। नोट बदलने के लिए रविवार दिन भर बैंक की लाइन में लगने के बाद भी उसका नंबर नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Demonetization: 18 year old teen did not get money to visit fair commits suicide
suicide for note - फोटो : अमर उजाला

सोमवार शाम एक बार फिर सुमित ने मेला देखने के लिए अपनी मां से रुपयों की मांग की। विजय ने सुमित से रुपये खुले न होने पर असमर्थता जताई। मोहन सिंह ने बताया कि सोमवार रात 8:30 बजे सुमित ने घर के एक कमरे में रखी लकड़ी की सीढ़ी को दीवार के सहारे रखा और उसमें साड़ी का फंदा बना कर फांसी लगा ली। सुमित जेपी विद्या मंदिर स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था।

विज्ञापन
Demonetization: 18 year old teen did not get money to visit fair commits suicide
suicide for note - फोटो : अमर उजाला

शुरुआती जांच में घर में खुले रुपये न होने के कारण सुमित द्वारा आत्महत्या की बात सामने आ रही है। प्रशासन मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहा है। - भैरपाल सिंह, एसडीएम अनूपशहर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed