फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी के तेवर ढीले: दिल्ली में 19.6 मिमी बारिश की गई रिकॉर्ड, जानें कैसा रहेगा अगले 24 घंटे में मौसम का हाल

Sat, 16 Jul 2022 10:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 16 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
delhi weather report Relief from rain in Delhi IMD also predicted rain in some areas on Sunday
Delhi Weather Report - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर वासियों का बारिश को लेकर लंबा इंतजार शनिवार को खत्म हुआ। बीते 15 दिनों से छिटपुट बारिश की गतिविधियों के बाद बीते 24 घंटे में दिनभर रिमझिम बारिश का दौर चला। इससे उमस भरी गर्मी के तेवर नरम पड़ गए है। इस बीच सुबह नौ घंटे के भीतर दिल्ली में 19.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था।

delhi weather report Relief from rain in Delhi IMD also predicted rain in some areas on Sunday
Delhi Weather Report - फोटो : अमर उजाला

शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद मौसम ने एकाएक करवट ली और आसमान में काली घटा छा गई। तेजी से शुरू हुआ बारिश का दौर दिनभर रिमझिम फुहारों के साथ जारी रहा। ऐसे में लोगों ने उसम भरी गर्मी से राहत ली।

delhi weather report Relief from rain in Delhi IMD also predicted rain in some areas on Sunday
Delhi Weather Report - फोटो : अमर उजाला

अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 36.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 68 से 100 फीसदी रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन भी मौसम की कमोबेश यही स्थिति रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather report Relief from rain in Delhi IMD also predicted rain in some areas on Sunday
Delhi Weather Forecast - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के विभिन्न मानक केंद्रों पर दर्ज बारिश

लोधी रोड- 18.4 मिमी
रिज- 25.3 मिमी
डीयू- 24.5 मिमी
पीतमपुरा- 21.5 मिमी
मयूर विहार- 20.5 मिमी 

विज्ञापन
delhi weather report Relief from rain in Delhi IMD also predicted rain in some areas on Sunday
Delhi Weather Forecast - फोटो : अमर उजाला

अधिकतम तापमान- 37 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 27 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 7: 20 बजे
सूर्योदय का समय: 5:35 बजे
-दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर अधिक रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed