फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi-NCR Weather: एनसीआर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश, अब राहत की उम्मीद, पांच दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी

Thu, 16 Jun 2022 01:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 16 Jun 2022 01:40 AM IST
सार

एनसीआर के कई इलाकों में जोरदार बारिश की खबर है। उम्मीद है कि इससे बैचैन लोगों को कुछ राहत मिलेगा और तापमान में भी गिरावट होगी। 

विज्ञापन
delhi weather forecast possibility of rain next five day from thursday
दिल्ली में बारिश... - फोटो : अमर उजाला

बीते ढाई महीने से प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बरसात से राहत मिलनी शुरू हो गई है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जोरदार बारिश के बाद उम्मीद है कि इससे बैचैन लोगों को कुछ राहत मिलेगी और तापमान में भी गिरावट होगी। बारिश के साथ ही तेज हवाओं और बिजली चमकने का भी सिलसिला है। 



मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए गर्मी के तेवर नरम होने के संकेत दिए हैं। इस कड़ी में अगले 24 घंटे में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान मौसम विभाग व्यक्त कर चुका है।  
 

delhi weather forecast possibility of rain next five day from thursday
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार देर रात उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली (बवाना, मुंडका), सोनीपत, खरखोदा (हरियाणा) के कुछ स्थानों पर और आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किमी / घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारीश का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग ने बुधावर के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया था। लेकिन, इसके विपरित बुधवार को सुबह से ही गर्मी के तेवर तल्ख रहे। दिनभर तेज धूप निकलने के साथ गर्म हवाओं की वजह से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 27 से 53 फीसदी रहा। 

delhi weather forecast possibility of rain next five day from thursday
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के बाहरी इलाकों में लोगों ने भीषण गर्मी का सामना किया। पारा अधिक होने की वजह से यहां इलाकों में गंभीर स्तर की लू दर्ज की गई। नजफगढ़ में 45.1 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंचा, जो कि पूरी दिल्ली में सबसे अधिक रहा। इसके बाद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 44.9, पीतमपुरा में 44.8, रिज में 44.1, नोएडा में 43.2 व गुरुग्राम में 42.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather forecast possibility of rain next five day from thursday
दिल्ली में बारिश (फाइल) - फोटो : Social media

गुरुवार से पांच दिनों के लिए राहत 
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा की दिशा बदलकर पूर्वी दिशा होने के साथ निम्न दाब वाली स्थिति की वजह से प्री-मानसून गतिविधियां सक्रियां हो रही हैं। इस वजह से अगले चार से पांच दिनों तक राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार से अगले पांच दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की संभावना जताई है।

इस कड़ी में अगले 24 घंटे में दोपहर बाद मौसम करवट लेगा व मध्यम स्तर की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। बारिश होने की वजह से अधिकतम पारा लुढ़कर 39 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
delhi weather forecast possibility of rain next five day from thursday
भीषम गर्मी से बेहाल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान- 39 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 30 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 7:21 बजे
सूर्योदय का समय: 5:24 बजे
-दिनभर बादल छाए रहने के साथ दोपहर बाद मौसम करवट ले सकता है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ तेज बारिश हो सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed