फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: गर्मी के तल्ख तेवर जारी, आज से मौसम लेगा करवट; कल होगी तेज बारिश

Sat, 09 Jul 2022 12:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Jul 2022 12:11 AM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार रात तक मौसम करवट ले सकता है। इसका असर रविवार को भी तेज बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
delhi weather forecast according to meteorological department there will be heavy rain on sunday
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। इस कड़ी में शुक्रवार को भी गर्मी के तेवर तल्ख रहे। दिनभर सूरज ने आंखे तरेरे रखी और तेज धूप ने गर्मी का सितम बढ़ाया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार रात तक मौसम करवट ले सकता है। इसका असर रविवार को भी तेज बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है। विभाग ने 10 जुलाई के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई है।

delhi weather forecast according to meteorological department there will be heavy rain on sunday
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 39 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही सूरज के कड़े तेवर रहे और लोगों का उमस भरी गर्मी से बुरा हाल रहा। मौसम विभाग ने एक दिन पहले कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन किसी भी मानक केंद्र पर बारिश नहीं दर्ज की गई। 
 
delhi weather forecast according to meteorological department there will be heavy rain on sunday
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

इन इलाकों में 40 पार पहुंचा पारा 
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, तपती गर्मी के कारण दिल्ली के कुछ इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। नजफगढ़ इलाके में सबसे अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पीतमपुरा में 40.4, पूसा में 40.3 व जफरपुर में 40.1 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। किसी भी मानक केंद्र पर एक भी बारिश की बूंद नहीं बरसी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather forecast according to meteorological department there will be heavy rain on sunday
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

शनिवार रात तक मौसम के करवट लेने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण शनिवार को देर रात तक मौसम करवट ले सकता है। नतीजन, पूरी दिल्ली में बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान लुढ़कर 37 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, रविवार को भी तेज बारिश की संभावना है। बारिश की वजह से अधिकतम पारा और लुढ़कर 33 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। 

विज्ञापन
delhi weather forecast according to meteorological department there will be heavy rain on sunday
बारिश - फोटो : अमर उजाला

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून की अक्षीय रेखा मध्य भारत के ऊपर गुजरने के कारण इन दिनों दिल्ली से मानसून की बारिश रूठी हुई है। हालांकि, अगले सप्ताह से मानसून का दिल्ली पर मेहरबान होने की संभावना है। इस कड़ी में आगामी 14 जुलाई को भी तेज बारिश की संभावना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed