फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bakrid: पांच लाख का सुल्तान, गर्मी नहीं बर्दाश्त; चना-दूध और ड्राई फ्रूट्स खिलाकर कल्लू ने बनाया सेहतमंद

Sat, 09 Jul 2022 12:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Jul 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
price of sultan is five lakhs in goat market located in jama masjid
जामा मस्जिद स्थित बकरा मंडी - फोटो : अमर उजाला

रोजाना डेढ़ किलोग्राम चना, एक लीटर दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स। उम्दा खानपान से सेहतमंद बने सुल्तान के बिकने का मालिकों को इंतजार है। बकरीद के लिए जामा मस्जिद स्थित बकरा मार्केट में तोतापरी, गंगापरी, नटिया, मरमरा जैसे अलग अलग नस्ल के बकरों की खूब मांग है। विक्रेताओं और खरीदार के बीच उम्दा नस्ल और कद काठी के मुताबिक बकरे की कीमत तय होती है। कीमत की इस दौड़ में सुल्तान पांच लाख रुपये के साथ सबसे आगे हैं। 


 

price of sultan is five lakhs in goat market located in jama masjid
सुलतान के था उसका मालिक कल्लू - फोटो : अमर उजाला

बकरा मार्केट में अपने सुल्तान पर हाथ फेरते हुए कल्लू मलिक ने बताया इसे गर्मी बर्दाश्त नहीं है। करीब दो साल की उम्र के सुल्तान की दूर से पहचान हो जाती है। अच्छे खानपान के साथ एसी में रहने की आदत है, इसलिए धूप से बचाव के लिए शेड के नीचे रखा गया है। कुछ देर के अंतराल पर उसे खाना और दूध भी दिया जा रहा है। बकौल कल्लू सभी नस्लों की अपनी खासियत है। अपने हश्र से अंजान सुल्तान को यह भी पता नहीं है कि उसकी कीमत पांच लाख रुपये है। 

price of sultan is five lakhs in goat market located in jama masjid
जामा मस्जिद स्थित बकरा मंडी - फोटो : अमर उजाला

खुद में मशगूल रहने वाले सुल्तान के साथ टाइगर सहित अलग अलग नाम के बकरों की मार्केट पेश किया जा रहा है। खास बात यह है कि मार्केट में हर किसी के हाथ में रस्सी के साथ बंधे बकरे की कीमत 25 हजार से पांच लाख के बीच है। मेवात से पहुंचे एक विक्रेता ने बताया कि बकरीद पर इनकी खूब मांग रहती है। इसके लिए महीनों से उन्हें अच्छा खानपान दिया जाता है ताकि अच्छी कीमत मिल सके। इन बकरों के गले में बंधे धांगे और पट्टियां ही उनकी पहचान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
price of sultan is five lakhs in goat market located in jama masjid
जामा मस्जिद स्थित बकरा मंडी - फोटो : अमर उजाला

पड़ोसी राज्यों से रोजाना आते हैं सैकड़ों बकरे
राहिल मुसब ने बताया कि यह उनका पुश्तैनी कारोबार है। अपने घर पर अलग-अलग प्रजाति के बकरे पालते हैं ताकि बकरीद पर उन्हें बेचने के लिए लाया जा सके। किसी नस्ल के कान लंबे हैं तो किसी का रंग ही उसकी पहचान है। 

विज्ञापन
price of sultan is five lakhs in goat market located in jama masjid
जामा मस्जिद स्थित बकरा मंडी - फोटो : अमर उजाला

मार्केट में मेवात, राजस्थान, मुरादाबाद सहित दिल्ली के पड़ोसी राज्यों से बकरे लाए जाते हैं। विक्रेताओं का कहना है कि इस बार कीमत पिछले साल से अधिक है। जैसे-जैसे बकरीद का त्योहार नजदीक आएगा, बिक्री में बढ़ोतरी के साथ कीमत का ग्राफ और चढ़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed