फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई दिल्ली भगदड़: कैसे हुई लोगों की मौत, सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट; डॉक्टर बोले- ट्रॉमेटिक एस्फिक्सिया हुआ

Sun, 16 Feb 2025 05:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Feb 2025 05:57 PM IST
सार

घटना में मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया गया है। आज सवेरे दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे में 18 लोग मारे गये हैं। रेलवे की ओर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना में घायल और मृतकों के लिए मुआवजे का एलान हो चुका है

विज्ञापन
Delhi Stampede postmortem report came out of dead peole doctor said traumatic asphyxia occurred
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : PTI

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती शनिवार रात हुए हादसे में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि घायलों का इलाज डॉ. राम मनोहर लोहिया और एनएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। इस बीच जो लोग इस हादसे में मरे हैं उनका पोस्टमार्टम हो गया है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में किए गए पांच लोगों के शवों के पोस्टमार्टम में पता चला कि इन व्यक्तियों की मौत 


ट्रॉमेटिक एस्फिक्सिया (दम घुटना) से हुई है। 

Delhi Stampede postmortem report came out of dead peole doctor said traumatic asphyxia occurred
Delhi Stampede - फोटो : पीटीआई

कैसे होती है ट्रॉमेटिक एस्फिक्सिया
ट्रॉमेटिक एस्फिक्सिया एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें सीने या ऊपरी पेट पर अत्यधिक दबाव पड़ने से सांस लेने और रक्त संचार में रुकावट आ जाती है। इससे व्यक्ति का दम घुट जाता है, जिससे मौत हो सकती है।

Delhi Stampede postmortem report came out of dead peole doctor said traumatic asphyxia occurred
ट्रेन में चढ़ने को लेकर मारामारी - फोटो : पीटीआई

मुआवजे का हुआ एलान  
वहीं घटना में मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया गया है। आज सवेरे दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे में 18 लोग मारे गये हैं। रेलवे की ओर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना में घायल और मृतकों के लिए मुआवजे का एलान हो चुका है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख का मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Stampede postmortem report came out of dead peole doctor said traumatic asphyxia occurred
ट्रेन में चढ़ने को लेकर मारामारी - फोटो : पीटीआई

अंकित, पीड़ित का बेटा
मां मनीषा देवी कल प्लेटफार्म नंबर 12 पर थी। अचानक सूचना जारी की गई की ट्रेन 14 पर आएगी। सूचना के बाद लोग इधर-उधर होने लगे जिसमें भगदड़ मच गई। इस घटना में उनकी मां घायल हुई है। कूल्हे की हड्डी टूट गई है। मां का इलाज लोकनायक अस्पताल के आर्थोपेडिक विभाग में चल रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर रेलवे के कुछ कर्मचारियों ने मां को रेलवे ट्रैक से उठाया। बाद एंबुलेंस से उसे से अस्पताल में लेकर आए। उनका आरोप है कि मां को अस्पताल लाने में देरी हुई।

विज्ञापन
Delhi Stampede postmortem report came out of dead peole doctor said traumatic asphyxia occurred
ट्रेन में चढ़ने को लेकर मारामारी - फोटो : पीटीआई

रेल मंत्री ने दिए पीड़ितों की हरसंभव सहायता के निर्देश
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व अन्य संबंधित अधिकारियों से बात की। दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात कर सभी को हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि घायलों को हर संभव उपचार दिया जा रहा है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से बहुत दुख हुआ। मेरी प्रार्थना उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। पूरी टीम इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों की सहायता के लिए काम कर रही है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed