फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई दिल्ली रेलवे हादसा: 18 की मौत का जिम्मेदार कौन? रेलवे का तंत्र हुआ फेल; भीड़ का अंदाजा नहीं लगा पाए अधिकारी

Sun, 16 Feb 2025 04:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Feb 2025 04:56 PM IST
सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन संवेदनशील रेलवे स्टेशन में से एक है। यहां पर आरपीएफ की ओर से खुफिया इनपुट जुटाने के लिए आरपीएफ के विशेष कर्मी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद उनकी ओर से भी भीड़ को लेकर कोई इनपुट नहीं दिया गया। 

विज्ञापन
New Delhi railway station stampede Who is responsible for the death of 15 people Railway system failed
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात रेलवे अधिकारियों की लापरवाही से हुई भगदड़ में 18 लोगों में मौत हो गई। इस मामले में रेलवे की ओर से देर रात तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया जा सका है कि कितने लोग घायल हुए और कितने लोगों की जान गई। फिलहाल मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच टीम का गठन किया गया है। वही दूसरी तरफ से घटनास्थल पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार, आरपीएफ के महानिदेशक समेत कई अधिकारी पहुंचे।  



New Delhi railway station stampede Who is responsible for the death of 15 people Railway system failed
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि मामले में न तो रेलवे अधिकारी भीड़ का अंदाजा लगा पाए और न ही आरपीएफ के अधिकारी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन संवेदनशील रेलवे स्टेशन में से एक है। यहां रोजाना पांच लाख से अधिक लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में यहां पर आरपीएफ की ओर से खुफिया इनपुट जुटाने के लिए विशेष कर्मी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद उनकी ओर से भी भीड़ को लेकर कोई इनपुट नहीं दिया गया। साथ ही रेलवे के अधिकारी भी स्टेशन पर भीड़ की मॉनिटरिंग नहीं कर सके।

New Delhi railway station stampede Who is responsible for the death of 15 people Railway system failed
पीड़ित लोग - फोटो : अमर उजाला

दिखावे का सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटरिंग....
रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाती है। स्टेशन के हर प्लेटफार्म की लाइव डीआरएम अपने ऑफिस में देखते हैं। इसके बावजूद स्टेशन पर वह भीड़ को नहीं देख सके। वही दूसरी तरफ से रेलवे की ओर से लगातार जनरल टिकट दिए गए। इससे भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ का होना समझा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Delhi railway station stampede Who is responsible for the death of 15 people Railway system failed
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : अमर उजाला

रेलवे की ओर से नहीं दी जा रही स्पष्ट जानकारी....
बताया जा रहा है कि प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। ऐसे में भीड़ प्लेटफॉर्म पर बढ़ गई। लेकिन रेलवे की तरफ से ट्रेन रद्द करने की बात से साफ इनकार किया जा रहा है। बल्कि कहा तो यह जा रहा है कि चार स्पेशल ट्रेन चलाई गई। घटना के बाद देर रात तक इस मामले में रेलवे की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई।

विज्ञापन
New Delhi railway station stampede Who is responsible for the death of 15 people Railway system failed
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : x/imurpartha

एलजी कर रहे घटना की निगरानी...
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक्स पर कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। मैंने मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त से बात की है और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए कहा है। मुख्य सचिव को राहत कर्मियों को तैनात करने के लिए कहा गया है। मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को घटनास्थल पर मौजूद रहने और राहत उपायों पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए हैं। मैं लगातार ऑपरेशन की निगरानी कर रहा हूं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed