{"_id":"5c6cf6f2bdec225213320d5e","slug":"delhi-rohini-dumper-apparently-overturned-while-attempting-a-u-turn-at-high-speed-3-dead-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार डंपर ने लिया ऐसा यू-टर्न, अनियंत्रित होकर ऑडी पर पलटा, जमीन में धंसी कार उजड़ गया परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार डंपर ने लिया ऐसा यू-टर्न, अनियंत्रित होकर ऑडी पर पलटा, जमीन में धंसी कार उजड़ गया परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
audi accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के रोहिणी इलाकेे मेें बीती देर रात करीब 1 बजे एक ऐसा भयावह हादसा हुआ जिसमें एक हंसता-खेलता परिवार मौत की आगोश में समा गया। यह हादसा इतना भयावह था कि ऑडी जैसी लग्जरी कार जमीन में धंस गई। देखें हादसे की तस्वीरें...
2 of 6
audi accident
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के रोहिणी इलाके में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि यह हादसा रोहिणी सेक्टर-15 के ईएसआई अस्पताल के पास केएन काटजू मार्ग पर हुआ। रात करीब 1 बजकर 4 मिनट पर केएन काटजू पुलिस स्टेशन के पीसीआर को एक फोन आया कि एक ऑडी कार और डंपर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई है।
3 of 6
audi accident
- फोटो : ani
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ईएसआई अस्पताल ले गई जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे। मृतकों की पहचान सुमित(29), पत्नी(27) और मां(65) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
audi accident
- फोटो : ani
इनके साथ ही सुमित का तीन साल का बच्चा भी कार में था जिसके घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार डंपर का ड्राइवर मौके से फरार है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम रवाना कर दी है।
विज्ञापन
5 of 6
audi accident
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि अभी जांच होनी बाकी है लेकिन शुरुआती जांच में यह बता सामने आई है कि डंपर तेज रफ्तार में था। यूटर्न लेने के दौरान डंपर ने अपना नियंत्रण खो दिया और ऑडी पर पलट गया। इस घटना में ऑडी कार बुरी तरह पिचक गई और उसमें सवार चार में से तीन लोगों की मौत हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।