{"_id":"5c6bfc5cbdec22738442b7f4","slug":"pulwama-encounter-martyr-ajay-last-rites-by-2-year-old-son-people-cry-alot-and-pay-tribute","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ढाई साल का आरव नहीं जानता पिता अजय हो गए शहीद, गोद में चढ़कर दी जांबांज को मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई साल का आरव नहीं जानता पिता अजय हो गए शहीद, गोद में चढ़कर दी जांबांज को मुखाग्नि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 19 Feb 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
martyr ajay kumar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में मेरठ के जांबाज अजय कुमार शहीद हो गए। मंगलवार को मोदीनगर के पतला में शहीद अजय का अंतिम संस्कार किया गया। यहां उनके ढाई साल के बेटे आरव ने उन्हें मुखाग्नि दी इसे देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।(सभी फोटोः अमर उजाला)
2 of 6
martyr ajay kumar
- फोटो : अमर उजाला
अजय कुमार सोमवार को हुए पुलवामा एनकाउंटर में मारे गए। मेरठ के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह भी मौके पर मौजूद थे।
3 of 6
martyr ajay kumar
- फोटो : अमर उजाला
शहीद अजय की पत्नी बोलीं- सेना के हाथ खोल दो, कहां से आएंगे इतने लाल
पुलवामा मुठभेड़ में शहीद सिपाही अजय कुमार की पत्नी प्रियंका उर्फ डिंपल की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहेे। उनकी जुबां पर बार-बार एक ही सवाल उठ रहा था कि कितनी माएं, कितनी बहनें और कितनी पत्नियां अपनों को खोएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
martyr ajay kumar
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा बलों के हाथ खोल दो, कहां से इतने लाल आएंगे। शहीद अजय कुमार के घर पर सुबह से ही मातम पसरा है। सिसकियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मां कमलेश ढाई साल के पोते आरव को गोद में सुलाकर चुप बैठी हैं। प्रियंका का बुरा हाल है। रोते-रोते बेहोश हो जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
martyr ajay kumar
- फोटो : अमर उजाला
प्रियंका बताती हैं कि एक बार पत्थरबाजों के हमले में पत्थर लगने से अजय घायल हो गए थे। मैंने उनसे पूछा कि आपने क्यों नहीं हमला किया तो वह हंसने लगे। कहने लगे आपको नहीं पता। हमको ऊपर से साफ आदेश हैं कि कोई कितना भी पत्थर क्यों न मारे, आपको फायर नहीं करना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।