फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दाती महाराज के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, एक और चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 14 Jun 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Jun 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police issued lookout notice against Datta Maharaj in Rape case
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी दाती महाराज पर शिकंजा कसने के लिए उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस को शक है कि दाती महाराज भारत से बाहर भाग सकता है। लिहाजा उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है। उधर, अपराध शाखा के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को पीड़िता को बुलाकर विस्तार से बयान दर्ज करवाया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में शामिल होने के संबंध में दाती महाराज ने जो वीडियो जारी किया है वह पुलिस को गुमराह करने के लिए है। 
Delhi Police issued lookout notice against Datta Maharaj in Rape case
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार इसके पक्के प्रमाण पुलिस के पास हैं।  अधिकारियों के अनुसार, स्नेहा ( बदला हुआ नाम) ने बयान में बताया कि उसके साथ चार बार दिल्ली और पाली के आश्रम में दुष्कर्म किया गया। वह दो साल तक सदमे में थी इस कारण पुलिस में शिकायत नहीं दी। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि पीड़ित अभी भी डिप्रेशन में है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम शायद बृहस्पतिवार को पाली, राजस्थान भी जाएगी।    

अधिकारियों ने बनाई रणनीति      

Delhi Police issued lookout notice against Datta Maharaj in Rape case
dati maharaj
संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने युवती के बयान लेने की पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस जल्द ही आश्रमों पर छापा मारेगी। पहले दाती महाराज के खिलाफ सबूत एकत्र किए जाएंगे। फिर युवती के बयानों की पुष्टि की जाएगी। इसके बाद ही दाती महाराज को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अपराध शाखा के अधिकारियों की बुधवार शाम को बैठक हुई। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।              
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराज का अभिषेक पर आरोप    

Delhi Police issued lookout notice against Datta Maharaj in Rape case
फाइल फोटो
दुष्कर्म के आरोप में फंसे दाती महाराज उर्फ मदनलाल ने वीडियो में अभिषेक अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महाराज का कहना है कि अभिषेक ने आश्रम में लोगों से आर्थिक संबंध बनाकर उन्हें लूटा है। गौरतलब है कि अभिषेक के खिलाफ दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में मामला दर्ज है। 
विज्ञापन

आरोप लगाकर पलटा अभिषेक

Delhi Police issued lookout notice against Datta Maharaj in Rape case
फाइल फोटो
वहीं, अभिषेक अग्रवाल ने दाती महाराज पर 90 करोड़ रुपये के लेन-देन का आरोप लगाया है। एक वीडियो वायरल कर अभिषेक ने कहा था कि वह जितने भी पैसे लेता था वह सभी दाती महाराज को दे देता था। उसका कहना था कि दाती महाराज 80 से 90 लाख रुपये लेकर आश्रम में पूजा करवाते थे। हालांकि, अब अभिषेक ने एक और वीडियो जारी कर कहा है कि उसने किसी के दबाव में आकर आरोप लगाया था। वहीं, दाती महाराज करोड़ों के खेल में भी फंसते नजर आ रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed