फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स ने टैटू की वजह से दुनिया में बनाई पहचान, आंख में भी बनवा रखा है टैटू

Tue, 10 Oct 2017 12:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Oct 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
delhi man with tattoed eyeballs tells risk and dangers of it, he had always wanted to have it
tattoo - फोटो : इंस्टाग्राम

‌टैटू के ल‌िए लोगों की द‌िवानगी क‌िस हद तक होती है यह आप द‌िल्ली के इस शख्स शरीर पर कराए गए टैटू से ही समझ सकते हैं। द‌िल्ली का यह शख्स ज‌िसका नाम करन है वह टैटू के ल‌िए इतना दीवाना है क‌ि इसने अपने पूरे शरीर में तो टैटू बनवाया ही है अब इसने अपनी आंखों की पु‌तल‌ियों(आईबॉल) के सफेद ह‌िस्सों में भ‌ी टैटू बनवा ल‌िया है।

delhi man with tattoed eyeballs tells risk and dangers of it, he had always wanted to have it
tattoo - फोटो : इंस्टाग्राम

दिल्ली के रहने वाले करन ने अपने आंखों के सफेद हिस्से में एक सर्जरी करवाई है जिसे 'स्लेरा स्टेनिंग' कहते हैं। इस सर्जरी में स्याही को आई बॉल के सफेद हिस्से में इंजेक्ट किया जाता है।

delhi man with tattoed eyeballs tells risk and dangers of it, he had always wanted to have it
tattoo - फोटो : इंस्टाग्राम

न्यूयॉर्क के एक नेत्र विशेषज्ञ ने करन को बताया था कि यह सर्जरी बहुत खरतनाक और दर्दभरी होगी लेकिन करन ने इसे कराने की ठानी। करन इस सर्जरी में कितना खतरा है बताते हुए कहते हैं कि जिस वक्त स्याही इंजेक्ट करने के लिए आपकी आई बॉल में होती है उस वक्त अगर आपने अपनी आईबॉल को हिलाया तो स्लेरा मेम्ब्रेन फट जाएंगे और आपकी आंखें हमेशा के लिए जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi man with tattoed eyeballs tells risk and dangers of it, he had always wanted to have it
tattoo - फोटो : इंस्टाग्राम
आंखों में टैटू कराने वाले करन कहते हैं कि उन्होंने इस टैटू के लिए लाखों रुपए खर्च किए हैं। इसके अलावा करन के आधे शरीर पर टैटू, कई पियर्सिंग और कान में भी कई तरह के छेद करवाए हैं। वो आगे व‌िस्तार से बताते हैं कि आंखों में टैटू करवाते वक्त कितनी सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
delhi man with tattoed eyeballs tells risk and dangers of it, he had always wanted to have it
tattoo - फोटो : इंस्टाग्राम

करन बताते हैं कि टैटू वाली स्याही आंखों में मौजूद स्लेरा मेम्ब्रेन में इंजेक्ट की जाती है और यह बहुत ही पतली होती है। अगर इंजेक्शन सही तरीके से नहीं लगाया गया या गलत तरीके से लगा तो यह बहुत खतरनाक हो सकता है। जो यह सर्जरी कराता है वो करीब एक हफ्ते तक बिना सनग्लास के धूप में नहीं जा सकता। आंखों में हमेशा पानी आता रहता है। आंखों में इतनी जलन होती है जैसे कई जलती सुइयां आंखों में घोपी जा रही हों।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed