फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi man kills wife slept with dead body for whole night also molest it in morning abscond arrest

हत्या के बाद पूरी रात पत्नी के शव के साथ सोया युवक, मौत के बाद भी करता रहा दरिंदगी

Sat, 09 Mar 2019 09:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 09 Mar 2019 09:49 AM IST
सार

- निहाल विहार में दिल दहलाने वाली वारदात, शव के साथ छेड़छाड़ भी की, अगले दिन हो गया फरार
- निहाल विहार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
Delhi man kills wife slept with dead body for whole night also molest it in morning abscond arrest
dead body - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली निहाल विहार थाना इलाके में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। एक युवक ने पत्नी की मुंह दबाकर हत्या कर दी और फिर पूरी रात शव के साथ सोता रहा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पत्नी के शव के साथ छेड़छाड़ भी की थी। अगले दिन आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यूपी के मथुरा निवासी प्रेमपाल उर्फ पप्पू (30) पुत्र बलबीर सिंह बी-ब्लाक निहार विहार में पत्नी बबली (28) के साथ किराए के मकान में रहता था। उसके दो बच्चे हैं और दोनों ही मथुरा में दादा-दादी के पास रहते हैं।
विज्ञापन


प्रेमपाल डिश टीवी लगाने का काम करता है और शराब पीने का आदी है। उसने पांच मार्च की शाम को शराब पी। इसी दौरान उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद प्रेमपाल ने बबली का गला और मुंह दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रेमपाल पत्नी के शव के साथ सो गया। वह पूरी रात पत्नी के शव के साथ रहा। इस दौरान छेड़छाड़ भी की। सुबह होते ही वह घर से फरार हो गया। मामला दर्ज कर निहाल विहार थाना पुलिस ने जांच शुरू की और उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

प्रेमपाल ने पुलिस से कहा कि उसे यह लगा कि पत्नी चुप हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि गला दबाने से बबली की मौत हुई है। इसके बाद पुलिस ने प्रेमपाल को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed