{"_id":"5a09c29d4f1c1b60678baedc","slug":"delhi-government-demanded-one-year-of-time-to-apply-odd-even-scheme-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण : NGT की शर्तों पर ऑड-ईवन के लिए दिल्ली सरकार ने मांगी एक साल की मोहलत, जानें क्यूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण : NGT की शर्तों पर ऑड-ईवन के लिए दिल्ली सरकार ने मांगी एक साल की मोहलत, जानें क्यूं
Tue, 14 Nov 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
odd even
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली सरकार ने सोमवार को पुनर्विचार याचिका दायर कर कहा है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की शर्तों पर सम-विषम लागू करने में उसे एक साल का वक्त लगेगा। सरकार फिलहाल दोपहिया वाहनों, महिला चालकों को छूट की श्रेणी में रखना चाहती है।
2 of 5
odd even
- फोटो : अमर उजाला
याचिका में सरकार ने माना है कि उनके पास बसें कम हैं। याचिका पर एनजीटी में आज सुनवाई होगी। सरकार ने कहा है कि उन्हें एनजीटी की शर्तों पर सम-विषम लागू करने के लिए एक साल का समय या 2000 नई बसें आने तक छूट दी जाए। इसमें जो भी पहले हो जाएगा सरकार उसे ही मानेगी।
3 of 5
ऑड ईवेन से जूझती जनता
- फोटो : self
सरकार ने याचिका में लिखा है कि दिल्ली में 1.06 करोड़ वाहन रजिस्टर्ड हैं। इसमें 68.03 लाख दोपहिया हैं, जिसे सम-विषम के छूट के दायरे से बाहर रखने को कहा है। अगर इन्हें भी छूट के दायरे से बाहर किया गया तो सरकार को इसके लिए कम से कम 2500 अतिरिक्त बसें चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
सरकार के मुताबिक, दोपहिया वाहनों के हटने से रोजाना करीब 25 लाख अतिरिक्त यात्री सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में आ जाएंगे। उसके लिए हम तैयार नहीं हैं। सरकार ने कहा है कि जब तक हम और बसें नहीं लाते तब तक सुरक्षा कारणों के चलते महिला चालक और बसें नहीं होने के कारण दोपहिया को छूट दी जाए। बसों के लिए सरकार ने पार्किंग की जगह नहीं होने की बात भी याचिका में लिखी है।
विज्ञापन
5 of 5
odd even
- फोटो : अमर उजाला
सरकार ने बताया कि वह 2000 बसें खरीदने को मंजूरी दे चुके हैं। 1000 क्लस्टर में और 1000 बसें डीटीसी लेगी। सरकार ने याचिका में दावा किया है कि अगले छह महीने में बसें आने लगेंगी। मगर सच्चाई यह है कि अभी तक डीटीसी ने बसों के लिए टेंडर तक जारी नहीं किया है। यह कब तक होगा यह भी डीटीसी अधिकारी बताने की स्थिति में नहीं हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।