पिछले 54 दिन से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शाहीन बाग में जिस तरह का माहौल देखने को मिल रहा था, वैसा कुछ चुनाव के दिन देखने को नहीं मिला है। आज शाहीन बाग धरनास्थल लगभग खाली है और शाहीन बाग व जामिया क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। तस्वीरों में आप खुद ही देखें कैसा है आज शाहीन बाग और जामिया का हाल...
2 of 8
delhi election
- फोटो : अमर उजाला
पिछले करीब दो महीने से शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ धरने पर बैठे लोगों के बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिला। पूरी ओखला विधानसभा सीट और खासकर शाहीन बाग इलाके में शनिवार सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचने लगे।
3 of 8
delhi election
- फोटो : अमर उजाला
सतर्कता बरतते हुए चुनाव आयोग ने यहां की पांच सीटों को संवेदनशील घोषित किया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद यहां के मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए मतदाताओं की भारी भीड़ दिख रही है। इन इलाकों में मतदाताओं की इतनी ज्यादा भीड़ है कि शाहीन पब्लिक स्कूल में खड़े मतदाताओं की करीब आधी किलोमीटर लंबी कतार लग गई। बाकी बूथों पर भी भारी संख्या में मतदाता नजर आ रहे हैं।
4 of 8
delhi election shaheen bagh
- फोटो : अमर उजाला
यहां भारी संख्या में महिला और पुरुष मतादाता वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं। इनके अलावा यहां वृद्ध वोटरों की भी अच्छी-खासी संख्या है। मालूम हो कि शाहीन बाग इलाका ओखला विधानसभा क्षेत्र के अंदर आता है। यहां पिछले 15 दिसंबर से भारी संख्या में लोग नागरिकता कानून, एनपीआर और एनआरसी के विरोध में बैठे हुए हैं।
5 of 8
delhi election shaheen bagh
- फोटो : अमर उजाला
वोटिंग के चलते आज धरनास्थल पर लोग नजर नहीं आ रहे हैं और यहां सन्नाटा पसरा हुआ है। पंडाल में इक्का-दुक्का लोग ही मौजूद हैं।