फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने पहली बार डाला वोट, बताया किस मुद्दे पर किया मतदान

Sat, 08 Feb 2020 04:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 08 Feb 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Delhi election 2020 priyanka gandhi son raihan vadra vote first time is happy want delhi best city
मां प्रियंका और पिता रॉबर्ट के साथ रेहान वाड्रा - फोटो : पीटीआई

दिल्ली के मतदाता आज अपने मतों का प्रयोग कर एक बेहतर दिल्ली का सपना देख रहे हैं। इनमें कई ऐसे वोटर हैं जो पहली बार वोट कर रहे हैं और इससे वह बेहद उत्साहित भी हैं। इन्हीं में एक हैं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा। रेहान ने पहली बार वोट डाला जिसके बाद वह बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग कर मैं बेहद खुश हूं।




 

Delhi election 2020 priyanka gandhi son raihan vadra vote first time is happy want delhi best city
raihan vadra - फोटो : एएनआई

रेहान जब वोट देकर आए तो वह बोलने से बच रहे थे लेकिन मीडिया के दबाव डालने के बाद उन्होंने बताया कि वह बहुत खुश हैं। सबको अपने मताधिकारों का प्रयोग करना चाहिए। सबको बेहतर ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिले और यह छात्रों के लिए सब्सिडाइज हो। उन्होंने ये भी कहा कि वह चाहते हैं कि दिल्ली दुनिया की बेस्ट सिटी बने।

Delhi election 2020 priyanka gandhi son raihan vadra vote first time is happy want delhi best city
- फोटो : एएनआई

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने किस मुद्दे पर मतदान किया तो बोले कि मैंने दिल्ली के विकास के लिए मतदान किया है। दिल्ली सबसे अच्छी बने। बता दें कि प्रियंका गांधी लोधी एस्टेट क्षेत्र के पोलिंग बूथ पर अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान के साथ मतदान करने पहुंची थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi election 2020 priyanka gandhi son raihan vadra vote first time is happy want delhi best city
raihan vadra - फोटो : एएनआई

सोनिया, मनमोहन, राहुल और प्रियंका ने किया मतदान
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। सोनिया और मनमोहन ने निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। मतदान के समय सोनिया के साथ प्रियंका भी मौजूद थीं। सोनिया पिछले दिनों अस्वस्थ हो गई थीं और कुछ दिनों तक सर गंगाराम अस्पताल में उनका उपचार चला था।

विज्ञापन
Delhi election 2020 priyanka gandhi son raihan vadra vote first time is happy want delhi best city
प्रियंका गांधी ने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान राजीव वाड्रा के साथ डाला वोट - फोटो : पीटीआई

राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन स्थित एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। दूसरी तरफ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और पुत्र रेहान वाड्रा के साथ लोधी स्टेट इलाके में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed