फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कातिल बेटी ने ऐसे छिपाया पिता के कत्ल का राज, मां का फोन आने पर देती थी ये जवाब, पुलिस भी हैरान

Wed, 13 Mar 2019 10:13 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 13 Mar 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
delhi daughter who killed parents use to lie to her mother that dad mobile is broken he cant talk
daughter murder parents - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की जागीर कौर के वो 10 दिन जब वह जालंधर में थीं, उन्हें पता भी नहीं था कि उनके पीछे उनके पति के साथ क्या हुआ है। वह 21 फरवरी से 2 मार्च तक लगातार जालंधर से अपने पति को फोन करने की कोशिश करती रहीं लेकिन उनका हर प्रयास बेकार गया। पति का फोन न लगने पर वह बेटी देविंदर कौर को फोन लगाती थीं लेकिन उसका हर बार एक ही जवाब होता था। आगे पढ़िए कि जागीर कौर की बेटी उन्हें क्या बताती थी और अपने माता-पिता को मारने की साजिश उसने आखिर क्यों रची...

delhi daughter who killed parents use to lie to her mother that dad mobile is broken he cant talk
daughter murder parents - फोटो : अमर उजाला

प्रेमी के साथ मिलकर पिता की प्रॉपर्टी कब्जाने के लिए एक बेटी ने अपने माता-पिता की हत्या कर दी और शवों को अलग-अलग सूटकेस में डालकर नाले में फेंक दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी बेटी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

delhi daughter who killed parents use to lie to her mother that dad mobile is broken he cant talk
daughter murder parents - फोटो : अमर उजाला

आरोपी बेटी ने खुद अपने गुनाहों का खुलासा करते हुए बताया कि उसने मां के दिल्ली से बाहर जाने पर 21 फरवरी को पिता गुरमीत को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद जब भी मां जागीर कौर फोन करतीं तो वह कहती कि पापा काम पर गए हैं और उनका फोन टूट गया है। यही नहीं देविंदर ये भी कहती कि मां पापा का फोन टूट गया है और वह नया नहीं खरीद रहे इसलिए उनसे बात नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi daughter who killed parents use to lie to her mother that dad mobile is broken he cant talk
daughter murder parents - फोटो : अमर उजाला

जागीर कौर को क्या पता था कि उनकी अपनी औलाद ने पिता को नशा देकर उनकी हत्या कर दी है और उनके लौटने पर उनका भी वही हाल होने वाला है। हैरानी की बात तो ये कि जब कातिल बेटी अपने माता-पिता का कत्ल कर रही थी तो दोनों ही बार उसके बच्चे बगल वाले कमरे में कार्टून देखते रहते थे और उन मासूमों को अपनी मां की घिनौनी करतूत का पता भी नहीं चलता था। गौरतलब है कि दोनों की हत्याएं अलग-अलग दिन की गई थीं। पुलिस को इस मामले में अभी दो और लोगों की तलाश है। आरोपी बेटी शादीशुदा है और दो बच्चे भी हैं। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सेजु पी. कुरुविल्ला ने बताया कि आठ मार्च को नांगलोई के सैयद गांव के नाले से एक सूटकेस में महिला का शव मिला था। पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच मृतका की शिनाख्त दीपक विहार, निलोठी निवासी जागीर कौर (47) के रूप में हुई।

विज्ञापन
delhi daughter who killed parents use to lie to her mother that dad mobile is broken he cant talk
daughter murder parents - फोटो : अमर उजाला

छानबीन के दौरान को पता चला कि जागीर कौर का पति गुरमीत सिंह भी घर से लापता है। अगले ही दिन उसी नाले से एक और सूटकेस बरामद हुआ, जिसमें सड़ा-गला शव था। इसकी शिनाख्त गुरमीत सिंह के रूप में हुई। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी देविंदर कौर उर्फ सोनिया (26) और गोमती नगर एक्सटेंशन (लखनऊ) निवासी प्रिंस दीक्षित उर्फ विक्रम (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने सोनिया से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि विक्रम की उसके पिता का मकान कब्जाने की साजिश में शामिल होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed