अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए बेटी सोनिया ने छह माह पूर्व ही माता-पिता की हत्या की साजिश रच ली थी। साजिश में प्रेमी विक्रम ने दो दोस्तों को भी शामिल किया। मां के दिल्ली से बाहर जाने पर 21 फरवरी को पिता गुरमीत को मौत के घाट उतार दिया गया, जबकि दो मार्च को मां जब दिल्ली पहुंची, तब उसे मार डाला। बाद में दोनों के शवों को एक ही जगह पर फेंक दिया। आगे पढ़िए कातिल बेटी के खौफनाक और दिल दहला देने वाले कारनामे जिसने मां-बाप को ही बना डाला शिकार...
2 of 7
daughter murder parents
- फोटो : अमर उजाला
सोनिया अपने माता-पिता व छोटी बहन के साथ 22, दीपक विहार, निलोठी में 110 गज के मकान में रहती है। पिता कारपेंटर था। पति से झगड़े के बाद सोनिया की मुलाकात लखनऊ के रहने वाले विक्रम से हुई थी। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं, तो विक्रम का उसके घर आना शुरू हो गया। सोनिया के पिता गुरमीत सिंह को विक्रम का आना-जाना पसंद नहीं था।
3 of 7
daughter murder parents
- फोटो : अमर उजाला
इधर, विक्रम की नजर सोनिया के मकान पर थी। उसने सोनिया के साथ मिलकर छह माह पूर्व मकान को बेचने की कोशिश की। पिता गुरमीत ने इस पर नाराजगी जताई थी। मकान को हर हाल में हड़पने के लिए विक्रम ने सोनिया के साथ मिलकर उसके माता-पिता की हत्या की साजिश रची।
4 of 7
daughter murder parents
- फोटो : अमर उजाला
पिता की मौत के बाद 10 फरवरी को जागीर कौर जालंधर (पंजाब) में मायके चली गई। इस बीच 21 फरवरी को सोनिया ने विक्रम को बताया कि उसका पिता घर में अकेला है। इस पर रात को विक्रम दो दोस्तों के साथ घर पहुंचा। सोनिया ने पहले ही चाय में पिता को नींद की गोलियां दे दी थी। पिता गुरमीत के सोते ही विक्रम ने गला घोंटकर हत्या कर दी।
5 of 7
daughter murder parents
- फोटो : अमर उजाला
21 फरवरी की रात को शव सूटकेस में डालकर सैयद गांव के नाले में फेंक दिया। इधर, दो मार्च को मां जागीर कौर वापस लौटी, तो सोनिया ने वैसे ही किया। दो मार्च को विक्रम ने उसकी भी हत्या कर शव उसी जगह नाले में फेंक दिया। बाद में आठ और नौ मार्च को जब दोनों के शव मिले तो हत्याकांड से पर्दा उठा।